प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले दून पुलिस ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर शुरू किए गए सत्यापन अभियान में ये महिलाएं पकड़ में आई। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, एक बांग्लादेशी मुस्लिम महिला ने अपनी पहचान छिपाकर एक टैक्सी चालक से शादी कर ली थी और हिंदू बनकर रहने लगी थी। उन्होंने अपना नाम बदलकर स्वाति उपाध्याय रख लिया था, हालांकि उनका असली नाम मरियम है।
जबकि दूसरी ने एक बढ़ई से शादी की जो सहारनपुर का रहने वाला है और देहरादून में रह रहा था। इसने अपना नाम शिवली अख्तर उर्फ सना रखा हुआ था। एसएसपी ने बताया कि बांग्लादेशी मुसलमान बंगाली या कोई और भाषा बोलते हैं, इसलिए पहली नज़र में वे बंगाली ही लगते हैं। हालांकि जब उनके पहचान पत्रों की जांच की गई, तो सच्चाई सामने आ गई। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं को डिपोर्ट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड से अब तक दो दर्जन से अधिक बंगाली मुस्लिम पकड़े गए है जिन्हें बॉर्डर पर डिपोर्ट किया गया है।

















