लव जिहाद: सरोवर नगरी नैनीताल एक बार फिर लव जिहाद की खबर की वजह से सुर्खियों में है। पुलिस थाने में एक मुस्लिम लड़के पर हिंदू लड़की को भगा लेजाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
जानकारी के मुताबिक हिन्दू महिला द्वारा मल्लीताल थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को फैजान फारूखी नाम का युवक भगा ले गया है। तहरीर में बताया गया है कि फैजान कई दिन से नैनीताल आकर उनकी बेटी को कॉलेज के बाहर मिलता था और अपने प्रेम जाल में फंसाने की कोशिश में था। पुलिस ने उक्त मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है ,एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि आरोपी स्वार जिला रामपुर का रहने वाला है उसका भाई नैनीताल में रहता है उससे पूछताछ की जा रही है,लड़की जिसकी उम्र करीब 19 साल है, की तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि नैनीताल जिले में लव जिहाद के कई मामले इन दिनों चर्चा में आए है। रामपुर हल्द्वानी नैनीताल में ऐसे मामलों में पुलिस ने कारवाई भी की है। नैनीताल में एक ठेकदार पर भी हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप के बाद शहर में धार्मिक उन्माद फैला था फिलहाल ये मामला नैनीताल हाई कोर्ट में है।














