हरिद्वार: गंगा सनातन नगरी हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में सरकारी सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार को आज धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई से पूर्व अवैध रूप से बनी संरचना को नोटिस दिया गया था। नोटिस की मियाद पूरी होने के एक सप्ताह के बाद सिंचाई विभाग और नगर प्रशासन की टीम ने जाकर इसे ध्वस्त कर दिया। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी इस संरचना की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में नीचे कोई अवशेष नहीं मिला।
उल्लेखनीय है कि हरिद्वार जिले में दर्जनों की संख्या में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके अवैध मजारें बनाई गई है जिन्हें प्रशासन ने नोटिस देकर हटाने का काम शुरू किया है। उत्तराखंड में धामी सरकार अभी तक 550 से अधिक अवैध मजारों को ध्वस्त कर चुकी है।

















