नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले तेजप्रताप यादव फिर से एक बार अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर भड़क उठे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को बच्चा बताया है और कहा कि वह अपने छोटे भाई को चुनाव के बाद झुनझुना पकड़ा देंगे। इससे पहले भी तेजप्रताप यादव छोटे भाई तेजस्वी यादव को बच्चा बता चुके हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निकाले जाने के बाद अपनी पार्टी जननायक जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव लगातार अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोल रहे हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि तेजस्वी अभी बच्चा है। चुनाव के बाद हम उसे झुनझुना थमा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर तेजस्वी उनके इलाके में प्रचार करने आएंगे तो वह भी राघोपुर जाएंगे ही।
#WATCH | Patna | On RJD leader Tejashwi Yadav, Jan Shakti Janata Dal’s national president and candidate from Mahua assembly constituency, Tej Pratap Yadav says, “He is still a child. After the elections, we’ll hand him a rattle… If he goes to our area, we’ll go to his area too.… pic.twitter.com/xRkynWhXNP
— ANI (@ANI) November 4, 2025
बता दें कि तेजप्रताप यादव महुआ सीट से जन शक्ति जनता दल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि तेजस्वी यादव राघोपुर से आरजेडी के उम्मीदवार हैं। दोनों सीटें अहम हैं। इससे पहले महुआ में प्रचार के दौरान तेजप्रताप यादव अपने भाई तेजस्वी यादव पर जमकर भड़के थे। उन्होंने खुद मुख्यमंत्री की दावेदारी ठोकी और तेजस्वी यादव के लिए कहा था कि उसके अभी दूध के दांत नहीं टूटे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को दुधमुंहा बच्चा बताया था। उन्होंने तेजस्वी यादव को नादान भी बताया था। गौरतलब है कि बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को है। सूबे में विधानसभा की 243 सीटें हैं। मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।
















