उत्तराखंड

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक स्नेह पाल जी का निधन: सीएम धामी ने बताया आदर्श

उधम सिंह नगर: संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्नेह पाल जी का रुद्रपुर में निधन। आपातकाल से पहले अल्मोड़ा प्रचारक रहे, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय। सीएम धामी ने शोक व्यक्त कर कहा- वे हमारे आदर्श थे। ईश्वर पुण्य लोक में स्थान दें।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

उधम सिंह नगर: संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रध्देय स्नेह पाल जी नहीं रहे। उन्होंने आज प्रातः रुद्रपुर में अन्तिम सांस ली। उनका घर का नाम नैपाल सिंह था। उनके बड़े भाई  ओमपाल सिंह जी भी संघ के वरिष्ठ प्रचारक हैं। वर्तमान में वे शैक्षणिक महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं। उनका केन्द्र लखनऊ है।

स्नेह पाल जी आपातकाल से पहले अल्मोड़ा जिला प्रचारक सहित विभिन्न दायित्वों में रहे। विश्व हिन्दू परिषद सहित एकल विद्यालयों को खड़ा करने में स्नेह पाल जी का योगदान सदैव याद किया जायेगा। अपने से छोटे, अपने साथ के कार्यकर्ताओं के लिए सचमुच स्नहेमय थे। वे प्रचारकों की उस पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने संघ रुपी भव्य महल के निर्माण में अपने खून पसीने को गारा बनाने के लिए पानी की तरह प्रयोग किया।

संघ की यह ईमारत ऐसे ही संघ कार्य में तिल-तिल कर जल तिरोहित हुए कार्यकर्ताओं का समर्पण है। ईश्वर उन्हें पुण्य लोक में वास दें, इसी विनती के साथ मृत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।

सीएम धामी ने कहा-आदर्श

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा वे हमारे आदर्श रहे, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी सक्रियता से हम सभी प्रभावित हुए। उन्होंने नेपाल में भी हिंदुत्व विचारों के लिए अपना योगदान दिया।

Share
Published by
उत्तराखंड ब्यूरो