1 नवंबर 2025 से देशभर में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। ये बदलाव आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे। इसलिए हर बैंक खाताधारक, क्रेडिट कार्ड यूजर और निवेशक के लिए इन नए नियमों की जानकारी रखना जरूरी है। आइए जानते हैं, कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं और उनका आप पर क्या असर पड़ेगा-
बैंक खातों में अब 4 नॉमिनी जोड़ने की सुविधा- 1 नवंबर से बैंकिंग एक्ट में संशोधन लागू हो जाएगा। नए नियम के अनुसार अब बैंक ग्राहक अपने खाते, एफडी (FD), आरडी (RD) या अन्य डिपॉजिट में एक नहीं बल्कि चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे। ग्राहक यह भी तय कर सकेंगे कि प्रत्येक नॉमिनी को कितनी संपत्ति का हिस्सा मिलेगा।nयह नियम सिंगल और जॉइंट अकाउंट दोनों पर लागू होगा। इससे संपत्ति के बंटवारे को लेकर होने वाले विवादों में कमी आएगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।
बैंक लॉकर के नियमों में भी बदलाव- नवंबर से बैंक लॉकर और सेफ कस्टडी से जुड़े नियमों में भी संशोधन होगा। अब खाताधारक अपने लॉकर के लिए भी क्रमवार नॉमिनी का उल्लेख कर सकेंगे। सका मतलब है कि अगर पहला नॉमिनी जीवित नहीं है, तो दूसरे नॉमिनी को अधिकार स्वतः मिल जाएगा। इससे लॉकर से जुड़ी कानूनी परेशानियों और देरी में कमी आएगी।
UIDAI ने आधार अपडेट की प्रक्रिया की आसान- UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब आधार कार्डधारकों को नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपडेट कराने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। र्फ बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या आई स्कैन) अपडेट के लिए ही केंद्र जाना पड़ेगा। की सब कार्य ऑनलाइन पूरी तरह संभव होगा। IDAI अब आपके डेटा को PAN, पासपोर्ट, राशन कार्ड, मनरेगा जैसे डेटाबेस से अपनेआप वेरिफाई करेगा। इस प्रक्रिया में अब डॉक्यूमेंट अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।
SBI क्रेडिट कार्ड के चार्जेस में बदलाव- नवंबर से SBI क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव होंगे। यदि आप CRED या Mobikwik जैसे थर्ड-पार्टी ऐप से स्कूल फीस का भुगतान करते हैं, तो 1% अतिरिक्त चार्ज देना होगा। ₹1000 से ज्यादा वॉलेट लोड करने पर भी 1% चार्ज लागू होगा। कार्ड से चेक पेमेंट करने पर ₹200 शुल्क लगेगा। इन बदलावों के कारण क्रेडिट कार्ड यूजर्स को खर्च करते समय सावधानी रखनी होगी।
म्यूचुअल फंड निवेश के नियम बदले- बाजार नियामक SEBI ने भी म्यूचुअल फंड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब किसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के अधिकारी, कर्मचारी या उनके पारिवारिक सदस्य यदि 15 लाख रुपये से अधिक का निवेश करते हैं, तो कंपनी को इसकी जानकारी अपने अनुपालन अधिकारी (Compliance Officer) को देनी होगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और निवेश में गड़बड़ियों पर रोक लगेगी।
LPG, CNG और PNG के दामों में बदलाव संभव- हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसलिए 1 नवंबर को भी LPG, CNG और PNG के रेट में बदलाव हो सकता है। अगर कंपनियां समीक्षा के दौरान दाम बढ़ाने या घटाने का फैसला करती हैं, तो उसी दिन नई दरें लागू हो जाएंगी।












