आंवला भारत में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले फलों में से एक है, जिसे आयुर्वेद में “अमृत फल” कहा गया है। इसमें विटामिन C, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। नियमित रूप से आंवला खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके प्रमुख लाभ-
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त- आंवला जूस में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस पीते हैं, तो सर्दी, खांसी और वायरल जैसी सामान्य बीमारियों से आपका शरीर बचा रहता है। खाली पेट आंवला जूस पीने से पेट साफ रहता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है। यह जूस पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। जो लोग सुबह आंवला जूस पीते हैं, उन्हें दिनभर हल्कापन और ऊर्जा महसूस होती है।
त्वचा और बालों के लिए वरदान और वजन घटाने में मददगार- आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की झुर्रियों को कम करते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाता है। साथ ही, आंवला बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें काला, घना और मजबूत बनाता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट आंवला जूस पीना बहुत फायदेमंद है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। साथ ही, यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है।
यह भी पढ़ें- –क्या आप जानते हैं चिया सीड्स खाने के ये अनगिनत फायदे
डायबिटीज कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल और- आंवला जूस ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह शरीर में इंसुलिन के काम को बेहतर बनाता है। साथ ही, यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
लीवर और किडनी को रखता है स्वस्थ- आंवला जूस शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है, जिससे लीवर और किडनी दोनों बेहतर तरीके से काम करते हैं। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखता है।
कैसे पिएं आंवला जूस- 2 से 3 ताजे आंवले लेकर उनका रस निकाल लें। इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी और एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट पिएं। ध्यान रखें कि जूस पीने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

















