अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने मुख्य मन्दिर समेत परकोटे के छह मन्दिरों शिव, गणेश, हनुमान, सूर्य, मां भगवती, मां अन्नपूर्णा एवं शेषावतार मन्दिर पूर्ण होने इन सभी पर ध्वजदंड और कलश स्थापित हो जाने की जानकारी दी है।
इसके अलावा सप्त मण्डप (महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषाद राज,शबरी, ऋषि पत्नी अहिल्या) का निर्माण भी पूर्ण हो गया है। संत तुलसीदास का मन्दिर भी पूरा हो गया है। जटायु और गिलहरी भी स्थापित हो गई है। इसी के साथ दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्था से सीधे जुड़े सभी कार्य परिपूर्ण कर लिए गए हैं।
इस सम्बन्ध में आज तीर्थ क्षेत्र महासचिव ने बताया है कि सड़कें और फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने भूमि सौन्दर्य व हरियाली तथा दस एकड़ में पंचवटी कार्य तीव्रता से चल रहा है। इसके अलावा साढ़े तीन किलोमीटर घेराव की चारदीवारी (बाउंड्री वॉल), ट्स्ट कार्यालय, अतिथि गृह, सभागार आदि का निर्माण भी चल रहा है।
















