भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब एक नया PVC Aadhaar कार्ड जारी करने का विकल्प शुरू किया है। यह कार्ड पुराने पेपर या लैमिनेटेड आधार कार्ड की तुलना में ज्यादा टिकाऊ, आकर्षक और सुरक्षित है। यह कार्ड न केवल देखने में सुंदर होता है बल्कि इसे संभालना और अपने वॉलेट में रखना भी बहुत आसान है।
PVC Aadhaar कार्ड क्या है- PVC Aadhaar कार्ड एक प्लास्टिक कार्ड होता है, जो आकार में डेबिट या एटीएम कार्ड जितना होता है (86 मिमी x 54 मिमी)। यह कार्ड हाई-क्वालिटी सिंथेटिक प्लास्टिक से बनाया गया है, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। इसमें ऐसे सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं जो आपकी पहचान को और भी विश्वसनीय बनाते हैं। इस कार्ड में सुरक्षा फीचर मौजूद होते हैं- होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट, घोस्ट इमेज, QR कोड। इन सभी फीचर्स की मदद से कार्ड की असली पहचान और वैधता तुरंत जांची जा सकती है।
PVC कार्ड की जरूरत क्यों है- पुराना आधार कार्ड पेपर पर छपा होता था और अक्सर समय के साथ फट जाता, फीका पड़ जाता या भीग जाने पर खराब हो जाता था। कुछ लोग इसे लैमिनेट करवाकर रखते थे लेकिन वह भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता था। PVC Aadhaar कार्ड इन सभी समस्याओं का समाधान है- यह कार्ड टूटता या फटता नहीं है। पानी और धूप से सुरक्षित रहता है। आसानी से जेब या वॉलेट में रखा जा सकता है। इस कार्ड की क्वालिटी और मजबूती इसे कई सालों तक इस्तेमाल के लायक बनाती है।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद आधार कार्ड में ऐसे बदलें सरनेम
Aadhaar को अपडेट या री-वैलिडेट क्यों करें- UIDAI की सलाह है कि हर 10 साल में अपने आधार की जानकारी को री-वैलिडेट करवाएं। ऐसा इसलिए ताकि आपके सभी नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी सही बनी रहे। कई बार लोगों के पते, मोबाइल नंबर या अन्य विवरण बदल जाते हैं, लेकिन वे आधार में अपडेट नहीं करते। इस वजह से कई सरकारी सेवाओं में परेशानी हो सकती है। इसलिए UIDAI चाहता है कि आपकी जानकारी हमेशा नवीनतम और सही रहे। UIDAI ने PVC कार्ड ऑर्डर करने की प्रक्रिया बहुत आसान बना दी है। आप इसे ऑनलाइन घर बैठे मंगवा सकते हैं-
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Order Aadhaar PVC Card’ विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर (UID) या 28 अंकों का एनरोलमेंट आईडी (EID) दर्ज करें। नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरें। ‘Send OTP’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें। यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप किसी अन्य नंबर पर OTP लेकर भी आगे बढ़ सकते हैं। अब आपकी आधार डिटेल्स स्क्रीन पर दिखेंगी। ध्यान से जांचें कि सारी जानकारी सही है। सब कुछ सही होने पर ‘Make Payment’ पर क्लिक करें। आप UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ₹50 का भुगतान कर सकते हैं। पेमेंट सफल होते ही आपको एक Service Request Number (SRN) मिलेगा। इस SRN नंबर की मदद से आप अपने कार्ड की डिलीवरी स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। पेमेंट पूरा होने के बाद UIDAI आपके कार्ड को तैयार कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके रजिस्टर्ड पते पर भेजता है। आम तौर पर कार्ड 5 से 10 कार्यदिवसों के भीतर मिल जाता है।














