इसे दोगलापन नहीं तो औऱ क्या कहेंगे? ईरान में शरिया, हिजाब और नकाब की वकालत करने वाली इस्लामिक कट्टरपंथी सरकार के शीर्ष स्तर के लोग खुद निजी जिंदगी में पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण करते हैं। बात है अली खामेनेई के करीबी दोस्त और टॉप लीडर अली शमखानी की बेटी फातिमा के निकाह से जुड़ी। जहां शमखानी की बेटी की शादी लग्जरी होटल में स्ट्रैप वाली ड्रेस में हुई। हिजाब तो छोड़िए उसने नकाब तक नहीं पहना था। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
शमखानी तो ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार हैं, और उन्होंने ही हिजाब विरोधी प्रदर्शनों पर कड़ा दमन किया था। लेकिन अब उनके दोहरे चरित्र पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सवाल किए जा रहे हैं कि आम लड़कियां महसा अमिनी की तरह जेल में मर जाती हैं, और ये एलीट क्लास के लिए सब कुछ जायज।
लग्जरी होटल में स्ट्रैपलेस ड्रेस में कट्टरपंथी नेता की बेटी
वीडियो में देखा जा सकता है कि तेहरान के पॉश एस्पिनास पैलेस होटल में फातिमा की सफेद स्ट्रैपलेस गाउन में एंट्री होती है। साथ में उनके अब्बू अली शमखानी उन्हें एस्कॉर्ट करके लाते हैं। ये वही शमखानी हैं, जो अली खामेनेई के खास हैं और हिजाब और बुर्के की वकालत करते नहीं थकते। कहा जा रहा है कि ये निकाह साल भर पहले अप्रैल 2024 में हुई थी, जिसमें ईरान की पॉलिटिकल एलीट के कई बड़े नाम शामिल थे। लेकिन अब जाकर ये क्लिप बाहर आई है।
The daughter of Ali Shamkhani one of the Islamic Republic’s top enforcers had a lavish wedding in a strapless dress. Meanwhile, women in Iran are beaten for showing their hair and young people can’t afford to marry. This video made millions of Iranian furious. Because they… https://t.co/MAb9hNgBnN pic.twitter.com/WoRgbpXQFA
— Masih Alinejad 🏳️ (@AlinejadMasih) October 19, 2025
मॉडेस्टी का उपदेश देने वाले अपनी बेटी को डिजाइनर ड्रेस में घुमा रहे
इस क्लिप के सामने आने के बाद ईरान में शरिया की वकालत करने वाले मौलवियों का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। निर्वासित एक्टिविस्ट मसिह अलीनेजाद ने एक्स पर लिखा, “अली शमखानी की बेटी, जो इस्लामिक रिपब्लिक के टॉप एन्फोर्सरों में से एक है, स्ट्रैपलेस ड्रेस में शानदार शादी कर रही है। इधर ईरानी औरतों को बाल दिखाने पर पीटा जाता है, और युवा शादी ही नहीं कर पाते।” उन्होंने आगे कहा, “ये ‘मॉडेस्टी’ का उपदेश देते हैं, लेकिन अपनी बेटियां डिजाइनर ड्रेसेज में घुमाते हैं। मैसेज क्लियर है – नियम तुम्हारे लिए हैं, हमारे लिए नहीं।”
वह आजाद है क्योंकि पिता के पास ताकत है
वहीं स्वीडिश-ईरानी सांसद अलीरेजा अखोंदी ने भी इसे ‘हिपोक्रिसी, करप्शन और डर का डिस्प्ले’ कहा। उन्होंने ट्वीट किया, “इस्लामिक रिपब्लिक के सबसे भ्रष्ट और दमनकारी अफसरों में से एक की बेटी लग्जरी सेलिब्रेशन में फ्री ड्रेस पहनकर शादी कर रही है। वह आजाद है क्योंकि उसके पिता के पास पावर है। ये अब मजहब नहीं रहा।”
क्या आ रहे नए हिजाब नियम?
ये विवाद ऐसे समय में भड़का जब ईरानी अथॉरिटी तेहरान में 80,000 नए मोरैलिटी पुलिस ऑफिसर्स तैनात करने की तैयारी कर रही है, ताकि हिजाब नियमों को और सख्ती से लागू किया जाए। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में एलीट क्लास के लोग थे, लेकिन बाहर निकलते ही ये क्लिप ने साबित कर दिया कि नियम सबके लिए बराबर नहीं। ये डबल स्टैंडर्ड देखकर लोग गुस्से में हैं – एक तरफ क्रैकडाउन, दूसरी तरफ पार्टी।
अली शमखानी कौन हैं?
70 वर्षीय अली शमखानी देश के सर्वोच्च लीडर खामेनेई के पुराने दोस्त हैं। वो 2013 से 2023 तक सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी रहे, उसके पहले डिफेंस मिनिस्टर और सीनियर मिलिट्री कमांडर। 2022 में महसा अमिनी की कस्टडी में मौत के बाद ‘वुमन, लाइफ, फ्रीडम’ प्रोटेस्ट्स पर उन्होंने ही हिंसक दमन का लीडरशिप लिया। ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबिक, इन प्रदर्शनों में 500 से ज्यादा लोग मारे गए, जिसमें 68 बच्चे शामिल थे, और 20,000 से ज्यादा गिरफ्तार हुए। यूएन की फैक्ट-फाइंडिंग मिशन ने पाया कि ईरानी गवर्नमेंट ने औरतों और लड़कियों पर ‘एक्सटेंसिव, सस्टेन्ड और कंटीन्यूइंग’ ह्यूमन राइट्स वायलेशंस किए।
शमखानी खुद जून में इजरायली एयर स्ट्राइक में बच गए, जब उनके तेहरान वाले घर पर हमला हुआ। 22 साल की महसा को हिजाब गलती के लिए पकड़ा गया था, और उनकी मौत ने पूरे देश को हिला दिया था।

















