केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चला रही है। इस योजना के तहत देश के सभी पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। र चार महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की एक किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। स योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों जैसे बीज, खाद, सिंचाई और उपकरणों की खरीद में आर्थिक मदद देना है, ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके और कृषि सान हो सके।
अगस्त महीने में 20वीं किस्त जारी की गई थी। अब किसानों को 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि अगली किस्त कब आएगी और क्या वे इस बार इसके लिए पात्र हैं या नहीं। द्र सरकार आमतौर पर हर चार महीने में अगली किस्त जारी करती है। पिछली किस्त अगस्त में आई थी, इसलिए 21वीं किस्त नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर की शुरुआत में आने की संभावना है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। ई मीडिया रिपोर्टों में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार किस्त को दिवाली के आसपास जारी कर सकती थी, लेकिन अब दिवाली नजदीक है और सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं आई है, इसलिए दिवाली पर किस्त जारी होना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा करेगी और किसानों के खातों में रकम भेजी जाएगी। धानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ केवल पात्र किसानों को दिया जाता है। योजना में शामिल होने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं-
किसान के नाम पर खेती की जमीन होनी चाहिए। जमीन किसान के नाम पर रजिस्टर्ड हो और वह खेती से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ा हो। रकारी नौकरी या आयकर दाता किसान पात्र नहीं हैं। दि किसी किसान या उसके परिवार के सदस्य की सरकारी नौकरी है, या उन्होंने आयकर रिटर्न भरा है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। किसान के पास शहर में मकान, दुकान या कोई अन्य संपत्ति है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। अगर परिवार में एक से अधिक किसान हैं और जमीन संयुक्त है, तो केवल एक ही व्यक्ति को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
कैसे जांचें अपनी पात्रता और किस्त का स्टेटस- किसान यह जानना चाहते हैं कि वे इस योजना के तहत पात्र हैं या नहीं, वे PM Kisan Portal (https://pmkisan.gov.in) या PM Kisan मोबाइल ऐप पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने आधार नंबर, मोबाइल नंबर, या बैंक खाता नंबर की जानकारी भरनी होगी। अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में है, तो अगली किस्त सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी। अगर नाम सूची में नहीं दिखता, तो आपको अपने राज्य के कृषि विभाग या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से संपर्क करना चाहिए ताकि जानकारी अपडेट की जा सके।















