भारत सरकार ने आम जनता को सस्ते या मुफ्त राशन का लाभ देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन कार्ड योजना शुरू की है। इस योजना के जरिए करोड़ों लोगों को हर महीने गेहूं, चावल और अन्य जरूरी चीजें बहुत ही कम दामों पर मिलती हैं। राशन कार्ड न सिर्फ खाने-पीने की सुरक्षा का साधन है, बल्कि यह एक पहचान पत्र के रूप में भी काम आता है। लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिले जो इसके हकदार हैं। इसलिए अब राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना जरूरी कर दिया गया है।
हर 5 साल में करवानी होगी e-KYC- सरकार ने नया नियम लागू किया है कि अब हर राशन कार्ड धारक को हर 5 साल में एक बार e-KYC अपडेट करवानी होगी। बहुत से लोगों ने पिछली बार 2013 में यह प्रक्रिया करवाई थी, इसलिए अब इसे दोबारा करवाने का समय आ गया है। अच्छी बात यह है कि अब यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है और आप इसे घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे मोबाइल से राशन कार्ड की e-KYC कैसे करें-
यह भी पढ़ें- आपके PF अकाउंट में बैलेंस है? तो तुरंत जानें ये जरूरी बात
राशन कार्ड की e-KYC करने के लिए आपको सिर्फ मोबाइल और इंटरनेट की जरूरत होगी। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें- सबसे पहले दो ऐप डाउनलोड करें-Mera KYC App, Aadhaar FaceRD App। दोनों ऐप Google Play Store पर मुफ्त उपलब्ध हैं। Mera KYC App ओपन करें- ऐप खोलने के बाद अपनी लोकेशन (राज्य, जिला, ब्लॉक) सेलेक्ट करें। अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, फिर स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें। आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। इसे डालकर आगे बढ़ें। अब स्क्रीन पर आपके आधार से जुड़ी सभी जानकारी दिखेगी। इन्हें ध्यान से देख लें। “Face e-KYC” का विकल्प सेलेक्ट करें। इससे आपके मोबाइल का कैमरा अपने आप ऑन हो जाएगा। अब ऐप आपके चेहरे की पहचान (Face Authentication) करेगा। कैमरे की ओर देखकर अपनी फोटो खिंचवाएं। फोटो सफलतापूर्वक खिंचने के बाद “Submit” बटन पर टैप करें। बस! आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगर आपने ऊपर दिए गए स्टेप्स पूरे कर लिए हैं और अब यह जानना चाहते हैं कि आपकी e-KYC सफल हुई या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें- Mera KYC App दोबारा खोलें। अपनी लोकेशन डालें। आधार नंबर, कैप्चा, और OTP एंटर करें। स्क्रीन पर आपके विवरण खुलेंगे। अगर Status Y दिखे तो इसका मतलब है कि आपकी e-KYC सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। अगर Status N दिखे तो इसका मतलब है कि e-KYC अभी नहीं हुई है और आपको इसे दोबारा करना होगा।
यह भी पढ़ें- EPFO ने लॉन्च किया नया नंबर, एक मिस्ड कॉल से मिलेगी PF से जुड़ी पूरी जानकारी
ऑफलाइन तरीका- अगर आपको मोबाइल या ऐप से e-KYC करने में परेशानी हो रही है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने नजदीकी राशन दुकान या CSC (Common Service Centre) पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहां आपको केवल दो चीजें लेकर जानी होंगी- आधार कार्ड, राशन कार्ड। CSC केंद्र पर ऑपरेटर आपकी जानकारी लेकर e-KYC प्रक्रिया पूरी कर देगा।















