NPCI और RBI ने अब UPI पेमेंट्स और भी आसान बना दिए हैं, अब आपको हर बार पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने फोन के फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से भी पेमेंट कन्फर्म कर सकेंगे। आइए जानते हैं यह नया तरीका क्या है, कैसे काम करता है और किस-किस बात का ध्यान रखना होगा।
बायोमेट्रिक पेमेंट क्या है- बायोमेट्रिक पेमेंट का मतलब है आपकी शरीर से जुड़ी पहचान (जैसे फिंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान) का इस्तेमाल करके पेमेंट करना। अब तक UPI में लेन-देन के लिए पिन डालना पड़ता था। अब वहीं काम बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से हो जाएगा।
क्यों ये बदलाब अच्छा है- बार-बार पिन याद रखने या टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। पेमेंट कई सेकंड में पूरा हो जाएगा। कोई आपका पिन चोरी कर भी ले, पर आपका चेहरा या फिंगरप्रिंट चुराना आसान नहीं। जो लोग UPI ऐप्स में पिन डालने में असहज हैं या पिन भूल जाते हैं, उनके लिए यह बहुत उपयोगी है।
यह भी पढ़ें- अकाउंट में पैसे नहीं? फिर भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, इस ऐप का नया फीचर है कमाल
कैसे काम करेगा- अपने किसी भी UPI ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm इत्यादि) में जाएं। पेमेंट करने के लिए QR स्कैन करें या UPI ID/वर्चुअल पेमेंट पता डालें। जितनी राशि भेजनी है वह चुनें। जब पिन डालने के लिए कहा जाए, तो वहाँ “बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करें” या “Use Biometric” का विकल्प चुनें। इसके बाद फोन आपके फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस अनलॉक से आपकी पहचान वेरिफाई करेगा। अगर पहचान सफल रही, तो पेमेंट कुछ ही सेकंड में पूरा हो जाएगा और स्क्रीन पर कन्फर्मेशन दिखेगा। लहाल यह सुविधा सिर्फ 5,000 रुपये तक के पेमेंट्स के लिए उपलब्ध होगी। यानी अगर आप 5,000 रुपये से ज़्यादा भेजना चाहें तो आपको पारंपरिक UPI पिन डालना ही होगा। यह सीमा बड़ी रकम के लेनदेन को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए रखी गई है।

















