अब आप बिना अपने बैंक अकाउंट में पैसे रखे भी UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए BHIM UPI ऐप ने नया फीचर “UPI Circle” लाया है। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं लेकिन हमेशा अपने अकाउंट में पैसे नहीं रखते।
UPI Circle क्या है- UPI Circle एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपने UPI अकाउंट से ट्रांजैक्शन करने की अनुमति दे सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आप चाहते हैं, तो अपने परिवार या दोस्तों को आपके अकाउंट के जरिए पेमेंट करने का अधिकार दे सकते हैं। इस फीचर में आपको पूरी तरह कंट्रोल मिलता है। आप तय कर सकते हैं कि वह व्यक्ति कितनी रकम तक ले सकता है या हर ट्रांजैक्शन पर आपकी मंजूरी जरूरी होगी। इसका फायदा यह है कि सामने वाले को आपका बैंक अकाउंट डिटेल नहीं दिखता, और आप यह तय कर सकते हैं कि वह व्यक्ति कब और कितनी रकम खर्च कर सकता है। यह फीचर खासकर बुजुर्गों, परिवार के छोटे बच्चों या उन लोगों के लिए बहुत मददगार है जो खुद डिजिटल पेमेंट नहीं कर पाते।
BHIM UPI ऐप में UPI Circle इस्तेमाल कैसे करें- सबसे पहले BHIM UPI ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ऐप की होम स्क्रीन या मेन्यू में आपको नया फीचर “UPI Circle” दिखाई देगा। उस पर टैप करें। अब “Add Family or Friends” के ऑप्शन पर जाएँ। आप उस व्यक्ति को जोड़ सकते हैं- फोन नंबर से, UPI ID से या QR कोड स्कैन करके। इसके बाद आपको एक्सेस का तरीका चुनना होगा। इसके दो विकल्प हैं- Spend with Limit-इसमें आप तय कर सकते हैं कि वह व्यक्ति कितनी रकम तक लेनदेन कर सकता है। Approval Required- इसमें हर ट्रांजैक्शन के लिए आपकी मंजूरी जरूरी होगी। अगर आप लिमिट वाला विकल्प चुनते हैं, तो आप तय कर सकते हैं- अधिकतम रकम कितनी हो सकती है। समय अवधि कितनी होगी (जैसे एक दिन या एक हफ्ता)। सारी जानकारी भरने के बाद अपने UPI PIN से कन्फर्म करें। अब वह व्यक्ति आपके UPI Circle में जुड़ जाएगा। जरूरत पड़ने पर आप कभी भी उस व्यक्ति की एक्सेस लिमिट बदल सकते हैं या उसे हटा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- UPI इस्तेमाल करते हैं? तो आपको ये 2 बातें जरूर जाननी चाहिए, वरना एक क्लिक में आपका अकाउंट हो सकता है खाली
UPI Circle का लाभ- आप बिना बैंक अकाउंट में पैसे रखे भी भरोसेमंद व्यक्ति के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। आपका बैंक अकाउंट सुरक्षित रहता है और डिटेल सामने वाले को नहीं दिखाई देती। परिवार के बुजुर्ग या छोटे बच्चे भी आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। हर ट्रांजैक्शन पर आप पूरी तरह कंट्रोल रखते हैं। UPI Circle फीचर BHIM UPI ऐप को और भी आसान और सुरक्षित बनाता है। अब परिवार और दोस्तों के लिए पेमेंट करना और भी सरल हो गया है। चाहे आप अपने बच्चों को थोड़ी रकम देना चाहते हों या बुजुर्गों के लिए पेमेंट आसान बनाना चाहते हों, यह फीचर हर स्थिति में मददगार है।

















