उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में रोहनिया पुलिस ने बुधवार को बताया कि डाफी टोल प्लाजा के पास 11 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 35 गोवंश और छह पिकअप वाहन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि छह पिकअप ट्रकों में मवेशियों को वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर निवासी गुलशन निषाद, दीपू धुरिया, मनोज कुमार निषाद, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, निखिल धुरिया, बोधगया, बिहार निवासी रोशन कुमार, संजीत कुमार यादव, ईशु कुमार, उपेंद्र यादव और गया, बिहार निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई है। इस सम्बन्ध में थाना रोहनिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

















