पिथौरागढ़ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर सीमांत पिथौरागढ़ के एंचोली में पथ संचलन में भारी बारिश के बावजूद स्वयंसेवकों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पथसंचलन में शामिल हुए। उम्र के इस पड़ाव में हाथ में दंड लिए पूर्ण गणवेश में श्री कोशियारी एक ऊर्जावान युवा की तरह पथ संचलन में कदमताल करते हुए बाल और युवा स्वयं सेवकों को उत्साहित करते थे।
उल्लेखनीय है श्री कोश्यारी बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहे है और उन्होंने एक प्रचारक के रूप में भी समाज की सेवा की है। बाद में वे जनसंघ फिर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे है।
भगत दा के नाम से जनमानस में लोकप्रिय कोश्यारी का अपने गृह नगर पिथौरागढ़ में पथ संचाल के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है और लिखा है ‘आज राजकीय जूनियर स्कूल एंचोली, पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।’
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हो रहे पथ संचलन कार्यक्रम में बीजेपी सांसद,विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी पूर्ण गणवेश में हिस्सा ले रहे है।

















