उत्तराखंड, जिसे ‘देवभूमि’ के नाम से भी जाना जाता है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। अक्सर लोग यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार तक सीमित रह जाते हैं। लेकिन अगर आप भीड़ से दूर, शांत और अनछुई जगहों की तलाश में हैं, तो उत्तराखंड के कुछ ऑफबीट स्थल आपकी यात्रा को और भी खास बना सकते हैं।
खीर गंगा- अपने प्राकृतिक हॉट स्प्रिंग्स और बर्फ से ढके पर्वतों के लिए मशहूर है। यह जगह उन ट्रैवलर्स के लिए आदर्श है जो एडवेंचर और शांति दोनों चाहते हैं। खीर गंगा तक पहुंचने के लिए लगभग 13 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी पड़ती है, जो आपके अंदर साहस और धैर्य को भी बढ़ाती है।
जाख- एक छोटा और शांतिपूर्ण गाँव है, जो अपनी लोक कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां की गालियां, हरे-भरे खेत और स्थानीय लोग आपको देसी अनुभव कराएंगे। यह जगह फोटोग्राफी और ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
चोपता- तुंगनाथ- चोपता को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है। यह जगह अपनी हरी-भरी घाटियों, फूलों के मैदान और तुंगनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। तुंगनाथ, भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है और यहां से हिमालय की ऊंची चोटियों का दृश्य बेहद खूबसूरत लगता है।
देवप्रयाग- यह छोटा सा शहर अलकनंदा और भागीरथी नदियों के संगम के लिए प्रसिद्ध है। यहां का वातावरण बहुत ही शांत और आध्यात्मिक है। कम यात्रा करने वाले पर्यटकों के कारण यह जगह अभी भी ऑफबीट बनी हुई है। उत्तराखंड की ये ऑफबीट जगहें आपको भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर, एक शांत और यादगार अनुभव प्रदान करेंगी। चाहे आप ट्रेकिंग के शौकीन हों, प्रकृति प्रेमी हों या सिर्फ मानसिक शांति की तलाश में हों, ये स्थान हर तरह के यात्रियों के लिए आदर्श हैं। अगली बार जब आप उत्तराखंड की यात्रा की योजना बनाएं, तो इन अनछुई जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।










