ओडिशा के पुरी में प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें स्थापना दिवस को एक अनोखे अंदाज़ में यादगार बना दिया। उन्होंने लगभग आठ टन रेत का उपयोग करके छह फुट ऊंची कलाकृति तैयार की, जिसमें संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और माधव सदाशिवराव गोलवलकर (गुरुजी) की छवि अंकित है।
रेत पर बनाई गई कलाकृति पर “निःस्वार्थ सेवा के 100 वर्ष” का संदेश अंकित किया गया है। सुदर्शन पटनायक की यह प्रस्तुति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही है।

















