तमिलनाडु के करूर में जोसेफ विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 पहुंच गई। इसके साथ ही कथित तौर पर चेन्नई में विजय के घर पर बम का धमकी भी आ गया। इससे पहले वाले दिन 39 लोगों की मौत हो घई थी।
भगदड़ का काला अध्याय
करूर में विजय की टीवीके रैली के दौरान तेज धूप में सैकड़ों-हजारों लोग इकट्ठा हो गए। पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने दोपहर 12 बजे विजय के पहुंचने का ऐलान किया था, जिससे भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन विजय की देरी हो गई, और लोग घंटों भूखे-प्यासे खड़े रहे। तमिलनाडु के डीजीपी जी वेंकटरामन ने कहा, “हम किसी को दोष नहीं देना चाहते, बस तथ्य बता रहे हैं।” भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि भगदड़ मच गई, और कई लोग कुचल दिए गए। सोचिए, कितना दर्द होगा उन लोगों का जो सिर्फ अपने हीरो को देखने आए थे।
मृतकों और घायलों का आंकड़ा
सोमवार सुबह, 29 सितंबर 2025 को मृतकों की संख्या 41 हो गई। इसमें 65 साल की सुगुणा आंटी भी शामिल हैं, जो करूर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जख्मी हालत में भर्ती थीं। 41 में से 18 महिलाएं, 10 बच्चे और बाकी पुरुष थे। सबसे छोटा शिकार दो साल का वी गुरु विष्णु था, जो करूर के वेलुसमयपुरम का रहने वाला था। सबसे बुजुर्ग 60 साल का एक आदमी। ज्यादातर महिलाएं 30 की उम्र की थीं, जबकि पुरुष 20-30 के। रिश्तेदारों ने शवों की पहचान की, और फ्री हर्स वाहनों से परिवारों को उनके गांव भेजा गया। घायलों का इलाज जारी है, लेकिन ये आंकड़े देखकर आंखें नम हो जाती हैं – ये तो सिर्फ नंबर्स नहीं, जिंदगियां हैं।
विजय के घर पर बम धमकी
सोमवार को ही चेन्नई के नीलांकुरई में ईस्ट कोस्ट रोड पर विजय के घर को बम धमकी मिली। एक अनजान कॉलर ने बताया कि वहां विस्फोटक डिवाइस है। चेन्नई पुलिस फौरन पहुंची, इलाके को घेरा, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स तैनात किए। घर के अंदर-बाहर तलाशी ली गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला।
















