आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना आसान नहीं होता। लेकिन कुछ छोटे-छोटे बदलाव हमें बड़ी बीमारियों से बचा सकते हैं। ऐसा ही एक बदलाव है- सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना। ग्रीन टी को आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, कैटेचिन्स और कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं रोजाना खाली पेट ग्रीन टी पीने के जबरदस्त फायदे-
वजन घटाने में मददगार और बॉडी डिटॉक्स करने में सहायक- ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स और कैफीन मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना आपकी कोशिशों को और असरदार बना सकता है। ग्रीन टी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। खाली पेट पीने से यह और भी प्रभावी होता है, क्योंकि तब पेट साफ होता है और शरीर ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स को अच्छे से अवशोषित करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है और एकाग्रता में सुधार- ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों तक लड़ने में सहायक होता है। ग्रीन टी में थोड़ी मात्रा में कैफीन होती है, जो बिना घबराहट या बेचैनी के मस्तिष्क को सक्रिय बनाती है। साथ ही इसमें एल-थियानिन नामक अमीनो एसिड होता है, जो तनाव को कम करता है और एकाग्रता को बढ़ाता है।
दिल के लिए और त्वचा के लिए फायदेमंद- ग्रीन टी नियमित रूप से पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। ग्रीन टी में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो झुर्रियों को कम करते हैं और त्वचा को अंदर से चमकदार बनाते हैं। खाली पेट पीने से शरीर जल्दी विषैले तत्वों से मुक्त होता है, जिससे त्वचा साफ और ग्लोइंग रहती है।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)











