कॉर्बेट सिटी रामनगर । हाल ही में सामने आए कथित लव जिहाद प्रकरण को लेकर नगर का माहौल गरमाया हुआ है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ऐसे मामले शहर की शांतिपूर्ण छवि को प्रभावित कर रहे हैं।
भाजपा की मांग : गश्त और निगरानी बढ़े
ज्ञापन में भाजपा ने स्कूल-कॉलेजों के समय पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) में अतिरिक्त निगरानी और लाइटिंग सुनिश्चित करने की मांग की। भाजपा जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने कहा कि धर्मांतरण के एंगल से भी गहन जांच की जानी चाहिए और समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में धार्मिक गुरु सहयोग करें।
पुलिस का आश्वासन : सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी
सीओ सुमित पांडे ने बताया कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर ध्यान दिया जाएगा और जल्द ही स्कूल प्रबंधन एवं अनुशासन समिति के साथ बैठक कर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी और कड़े कदम उठाए जाएंगे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
भाजपा का सख्त रुख और पुलिस की चेतावनी
कुल मिलाकर भाजपा ने कथित लव जिहाद प्रकरण पर सख्त रुख अपनाया है और पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए चेताया है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया है। उधर पुलिस सी ओ सुमित पाण्डे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ये विश्वास दिलाया है कि शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रखे गए है। माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटना जानती है।

















