वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में अनधिकृत निर्माण कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भेलूपुर क्षेत्रांतर्गत तीन स्थानों पर बिल्डर मो. रिजवान द्वारा सील तोड़कर चोरी-छिपे और रात्रि में अवैध निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस प्रकरण में वीडीए की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मोहम्मद रिजवान द्वारा नोटिस की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा गया, जिसके बाद पुलिस को पत्र भेजकर कार्य रुकवाने की कार्रवाई की गई। बार-बार शिकायत मिलने पर स्थल को पुनः सील कर दिया गया।
सील तोड़कर अवैध निर्माण की पुष्टि
तीनों स्थानों पर बार-बार सील तोड़कर चोरी-छिपे और रात्रि में अवैध निर्माण कराए जाने की पुष्टि होने पर, वाराणसी विकास प्राधिकरण की संस्तुति पर जोन-4 के जोनल अधिकारी संजीव कुमार और अवर अभियंता सोनू कुमार द्वारा थाना भेलूपुर, वाराणसी में बिल्डर मो. रिजवान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इसे भी पढ़ें: वाराणसी: बिना अनुमति ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस पर 4 नामजद सहित 50 के खिलाफ FIR
वीडीए ने आम जनमानस से अपील की है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें। ऐसा करने पर प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

















