उत्तर प्रदेश के धार्मिक नगरी वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में बिना अनुमति आई लव मोहम्मद जुलूस निकालने के पर बुधवार को चार नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हाजी हारून, अब्दुल कादिर, शाहजेब और आवेश राजा को नामजद किया गया है।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
पुलिस के अनुसार, मदनपुरा चौकी प्रभारी विशाल विक्रम सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के माध्यम से अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और अराजकता फैलाने के उद्देश्य से निकलने वाले बिना अनुमति के जुलूस का प्रचलन काशी में भी देखने को मिल रहा है।
जुलूस में बच्चों को बनाया था ढाल
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा में बिना अनुमति जुलूस निकालकर नारेबाजी करने के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया, जिससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस जुलूस में बच्चों को आगे रखा गया था।

















