कॉर्बेट सिटी रामनगर । शहर में लव जिहाद व कन्वर्जन के खिलाफ हिंदूनिष्ठ संगठनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को वे सड़कों पर उतरे और पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया।
कुछ दिन पूर्व सामने आए मामले में एक मुस्लिम छात्रा द्वारा सहपाठी हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाकर मुस्लिम युवक से मिलाने की घटना से शहर में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि इस घटना में किसी गिरोह की संलिप्तता है तो उसका पर्दाफाश किया जाए। कन्वर्जन कराने वाले मौलाना-मौलवियों और वशीकरण करने वालों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाने का भी अनुरोध किया।
कल होगी बैठक
हिंदूनिष्ठ संगठनों ने घोषणा की है कि कल 22 सितंबर को सिद्धेश्वर मंदिर, घास मंडी में सुबह 11 बजे बैठक होगी। लव जिहाद व कन्वर्जन के खिलाफ जन-जागरण अभियान, संगठनों की भूमिका, अभिभावकों की जिम्मेदारी और धर्माचार्यों के मार्गदर्शन पर चर्चा की जाएगी। मौजूदा घटनाक्रम पर पुलिस प्रशासन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी होगी।
रविवार को राजू यादव, भावना भट्ट, जयप्रकाश जोशी, पूरन नैनवाल, मदन जोशी, नीमा मठपाल, सुभाष ध्यानी, राहुल रावत (सभासद), पारस गोला (सभासद), शिवी अग्रवाल (सभासद), अनुज मिश्रा, त्रिभुवन अस्वाल, अंजलि रावत, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, भरत तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता पुतला दहने के समय मौजूद रहे।













