बिहार में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर—शोर से चल रही है। लेकिन कुछ असामाजिक और जिहादी तत्व इसकी पवित्रता को बर्बाद करने में लगे हैं। पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड के मजगामा हाट इलाके में मां दुर्गा की मूर्ति एक मुस्लिम युवक मोहम्मद एहतशाम ने तोड़ दी। इस संबंध में गांव के शंकर सिंह ने बताया, “दुर्गा पूजा को लेकर मजगामा हाट में मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई जा रही है। कल रात कुछ लोगों ने मंदिर के अंदर से मुस्लिम युवक को बाहर आते देखा था। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग मंदिर से होकर गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर निर्माणस्थल पर बनाई जा रही मां दुर्गा की क्षतिग्रस्त मूर्तियों पर पड़ी। इसी के बाद गांव में शोर हुआ।”
इसके बाद आसपास के हजारों लोग मंदिर के बाहर जुट गए। मां दुर्गा की प्रतिमा तोड़े जाने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने घटना के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस बीच गांव का एक शख्स वहां पहुंचा। उसने संदिग्ध व्यक्ति के बारे में बताया। इसके बाद रूप-रंग और कद-काठी बताने पर लोगों ने उसकी पहचान कर ली। गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना पाकर अनगढ़ थाने की पुलिस दल—बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को भीड़ के बीच से निकाला और पूछताछ की। पूछताछ करने पर युवक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
स्थानीय हिंदुओं का कहना है कि भले ही मूर्ति तोड़ने वाला युवक पकड़ा गया हो, लेकिन इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। हिंदुओं को आशंका है कि मूर्ति खंडित करने के पीछे केवल वह युवक नहीं है, बल्कि एक ऐसा गिरोह है, जो पूर्णिया को सांप्रदायिक दंगों में झोंकना चाहता है।

















