अमरूद एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और ज़्यादातर लोगों को पसंद भी आता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो इसे बाकी फलों से अलग बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अमरूद ही नहीं, बल्कि इसकी पत्तियां भी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं? अमरूद की पत्तियों में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी, फाइबर, लाइकोपीन और अन्य मिनरल्स। अगर आप रोज़ सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाते हैं या इसकी चाय बनाकर पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
मुंह के छालों से राहत और जन घटाने में सहायक- गर्मियों हो या सर्दियों, मुंह के छाले किसी भी मौसम में हो सकते हैं। यह एक आम लेकिन तकलीफदेह समस्या है। अमरूद की पत्तियां मुंह के छालों के लिए एक रामबाण उपाय मानी जाती हैं। यदि आप रोज सुबह खाली पेट कुछ अमरूद की पत्तियां चबाते हैं और दिन में 2-3 बार दोहराते हैं, तो इससे छालों में काफी राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद औषधीय गुण घाव को भरने में मदद करते हैं। आजकल बढ़ा हुआ वजन एक बड़ी चिंता बन चुका है। अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो अमरूद की पत्तियां इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। इन पत्तियों को खाली पेट चबाने से शरीर की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। आप चाहें तो अमरूद की पत्तियों की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। यह चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे शरीर में फैट बर्न होने की प्रक्रिया तेज होती है।
यह भी पढ़ें- https://panchjanya.com/2025/09/14/435392/lifestyle/benefits-of-eating-roasted-celery-on-an-empty-stomach-in-the-morning/
पाचन को सुधारने में मददगार और स्किन के लिए फायदेमंद- खान-पान और व्यस्त दिनचर्या के कारण आजकल पेट की समस्याएं आम हो गई हैं जैसे गैस, कब्ज, अपच आदि। अमरूद की पत्तियां पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इनमें मौजूद फाइबर और एंटीबैक्टीरियल गुण पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियों का सेवन करने से पाचन शक्ति बेहतर होती है और पेट की समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। मरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को कई समस्याओं से बचाते हैं। अगर आपको पिंपल्स, दाग-धब्बे या स्किन पर रैशेज की समस्या है, तो अमरूद की पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर लगाया जा सकता है। साथ ही, इसकी पत्तियों की चाय पीने से भी शरीर के अंदर की गंदगी बाहर निकलती है, जिससे स्किन साफ और चमकदार बनती है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक और बालों के लिए लाभकारी- कुछ रिसर्च में पाया गया है कि अमरूद की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करती हैं। यदि कोई व्यक्ति डायबिटीज से परेशान है, तो वो डॉक्टर की सलाह से अमरूद की पत्तियों का सेवन कर सकता है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने में सहायक हो सकती है। मरूद की पत्तियों का उपयोग बालों के लिए भी किया जाता है। ये बालों को झड़ने से रोकती हैं और स्कैल्प को पोषण देती हैं।आप अमरूद की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा करके बालों में लगा सकते हैं। इससे बाल मजबूत होते हैं और डैंड्रफ की समस्या भी कम हो सकती है।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

















