अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के दौरान किरोड़ीमल कॉलेज और हंसराज कॉलेज सहित कई स्थानों पर की गई हिंसा की कड़ी निन्दा की। ABVP ने प्रशासन से मांग की कि इस हिंसा में शामिल एनएसयूआई के गुंडों पर सख्त कार्रवाई हो।
एनएसयूआई की बौखलाहट और हार की आशंका
ABVP का कहना है कि एनएसयूआई की छटपटाहट और बौखलाहट साफ दर्शाती है कि वह डूसू चुनाव में बुरी तरह हार रही है। हिंसक घटनाएं इस निराशा का नतीजा हैं और यह एनएसयूआई की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से डर को उजागर करता है।
ईवीएम पर लगाए गए आरोप निराधार
ABVP ने स्पष्ट किया कि एनएसयूआई के ईवीएम और अन्य चुनावी प्रक्रिया पर लगाए गए सभी आरोप खोखले और तथ्यहीन हैं। कांग्रेस और उसके समर्थित ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए ईवीएम पर आधारहीन आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री का बयान
ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी का यह पुराना तरीका है कि जब चुनाव हारने लगें तो पूरी चुनावी प्रक्रिया पर दोष मढ़ दिया जाए। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र एनएसयूआई को करारा जवाब देंगे।
सीसीटीवी फुटेज से होगा झूठ का पर्दाफाश
डॉ. सोलंकी ने कहा कि डीयू के एक कॉलेज में ईवीएम पर इंक लगाने की घटना के सीसीटीवी फुटेज देख लेने से एनएसयूआई के झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और एनएसयूआई से लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करने की अपील की।

















