आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन गया है। चाहे सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, बैंक में खाता खोलना हो, ऑनलाइन कोई सर्विस लेनी हो या फिर पासपोर्ट बनवाना हो- हर जगह आधार जरूरी है। लेकिन क्या आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है? अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या पुराना नंबर बंद हो गया है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि आजकल आधार से जुड़ी ज्यादातर सेवाएं OTP (वन टाइम पासवर्ड) पर निर्भर हैं, जो केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजा जाता है।
आधार से मोबाइल नंबर लिंक क्यों होना जरूरी है- सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए, जैसे गैस सब्सिडी, पेंशन, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड आदि। बैंकिंग सेवाओं के लिए, जैसे KYC अपडेट, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, UPI, नेट बैंकिंग आदि। ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए जैसे मोबाइल सिम लेना, पासपोर्ट बनवाना, कॉलेज एडमिशन आदि। इन सभी कामों में OTP वेरिफिकेशन जरूरी होता है, और यह OTP आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ही भेजा जाता है।
यह भी पढ़ें- https://panchjanya.com/2025/08/29/429707/sci-tech/how-to-change-name-and-address-in-aadhaar-card-after-marriage-know-the-process/
अगर नंबर लिंक नहीं है तो क्या होगा- आप सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। बैंक से जुड़े लेनदेन में परेशानी होगी। ऑनलाइन पहचान प्रमाणित (eKYC) नहीं कर पाएंगे। mAadhaar ऐप या UIDAI वेबसाइट से कोई अपडेट नहीं कर पाएंगे। पहले आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप से अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकते थे। लेकिन अब UIDAI ने यह ऑनलाइन सुविधा बंद कर दी है। अब मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर जाकर ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अब जानिए कि अगर आपको अपना नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवाना है, तो आपको क्या करना होगा- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं। अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और अपने शहर या नजदीकी स्थान का चयन करें। “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं फिर “Get Aadhaar” पर क्लिक करें। इसके बाद “Book an Appointment” चुनें। अपना आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि, राज्य और शहर भरें। जो मोबाइल नंबर अभी आधार से लिंक है, उसे भरें। कैप्चा डालें और OTP वेरिफाई करें। अपडेट ऑप्शन में “New Mobile Number” सिलेक्ट करें। नया नंबर दर्ज करें। अपने सुविधा अनुसार दिन और समय का स्लॉट बुक करें। बुकिंग कन्फर्म करें। समय पर सेवा केंद्र पहुंचें। साथ में आधार कार्ड और नया मोबाइल नंबर लेकर जाएं। आपको एक छोटा सा फॉर्म भरना होगा। लगभग ₹50 फीस लगेगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको अपडेट का SMS आएगा। मोबाइल नंबर अपडेट होने में 3 से 7 दिन लग सकते हैं।














