देहरादून: बीती रात से देहरादून घाटी में हो रही आफत की बारिश ने ,प्रलय के हालात पैदा कर दिए है, बरसाती नदियों में कई जिंदगियां लापता बताई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने का पीएम का कॉल आया तो वे उस वक्त आपदा प्रभावितों की चिंता कर रहे थे। श्री धामी ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहने के बाद दून घाटी के जल प्रलय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पीएम मोदी ने श्री धामी को जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर वक्त उपलब्ध रहने के लिए प्रेरित किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी श्री धामी से दून घाटी में हुए आपदा से नुकसान के विषय में चर्चा की और उनके द्वारा आपदा प्रभावित गरीबों के दुखदर्द कम किए जाने की जरूरत बताई। दून घाटी में तमसा नदी ने प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर तक पहुंच कर महादेव का जलाभिषेक किया। स्थानीय पुजारियों का कहना था कि बारिश का ऐसा प्रकोप पहले कभी नहीं देखा।
इसे भी पढ़ें: देहरादून: सीएम धामी का भू माफियाओं पर सख्त एक्शन, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
सीएम धामी ने विधायक उमेश शर्मा कायु और कमिश्नर विनय शंकर पांडेय के साथ मालदेवता नदी के आपदा ग्रस्त क्षेत्र का अवलोकन किया। दूनघाटी में प्रेमनगर लॉ कॉलेज की तरफ जाने वाला मुख्यमार्ग पर बना पुल गिर गया है। हरिद्वार से देहरादून सड़क को बंद करते हुए वाया ऋषिकेश से रूट खोला गया है। टौंस आमला यमुना आदि नदियां उफान पर बह रही है। यहां खनन के लिए है ट्रैक्टर बह गए है,ट्रैक्टरों के ड्राइवर मजदूरों के भी लापता होने का अंदेशा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि रिस्की बारिश से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, सहस्त्रधारा में कई दुकानें होटल बह गए है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के आपदा प्रभावितों के बीच मदद के लिए पहुंची हुई है ,रात्रि से प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए है। पीएम मोदी और गृह मंत्री श्री शाह ने भी आपदा को लेकर फोन पर बात की है। हमने उन्हें बचाव कार्यों की जानकारी दी है।उनके द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।
















