पाञ्चजन्य ‘आधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025’ : भारत की विकास दृष्टि और बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पाञ्चजन्य ‘आधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025’ : भारत की विकास दृष्टि और बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर

दिल्ली के द अशोक होटल में आयोजित आधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025 में राघव चन्द्रा, हेमंत जैन, रंजन ढींगरा व अवनीश सिंह ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर अपने विचार रखे।

Written byShivam DixitShivam Dixit
Sep 15, 2025, 05:03 pm IST
in भारत, पाञ्चजन्य इवेंट

दिल्ली के द अशोक होटल में आयोजित पाञ्चजन्य के ‘आधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025’ में Hemant Jain जी (President, PHD Chamber), Avneesh Singh जी (Member Legislative Council), पूर्व आईएएस राघव चन्द्रा जी और Ranjan Kumar Dhingra जी ने भाग लिया।

पूर्व आईएएस राघव चन्द्रा का वक्तव्य

इस दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी राघव चन्द्रा जी ने कहा— “पिछले 10 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अद्भुत कार्य हुआ है, जिसे सचमुच Transformative Work कहा जा सकता है। यह विकास हर क्षेत्र में हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे देश के लिए इसलिए आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी एक ‘सोशल लेवलर’ का काम करता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर एक सामाजिक सेतु

उन्होंने कहा- किसी क्लब में कुछ ही लोग शामिल हो सकते हैं, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर ऐसा माध्यम है, जिसका लाभ हर नागरिक को समान रूप से मिलता है—कोई भी सड़क पर चल सकता है, कोई भी पुल पर जा सकता है, कोई भी आज एयरपोर्ट का उपयोग कर सकता है। यह देश की बड़ी तरक्की का संकेत है।

राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार

राघव जी ने कहा- मैं कुछ उदाहरण देना चाहूँगा। पहले हमारे अधिकांश राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways) दो लेन के हुआ करते थे। आज अधिकांश हाईवे चार लेन के हो गए हैं। पहले लगभग 33% हाईवे दो लेन के थे, जो अब घटकर 5–6% रह गए हैं। आज देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई लगभग 2 से 3 लाख किलोमीटर तक पहुँच चुकी है।

लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में भारी कमी

इससे लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में भारी कमी आई है। पहले किसी इंडस्ट्रियल ट्रक या कंटेनर को माल ढुलाई में जितना खर्च आता था, अब वह लगभग 25–30% तक घट गया है। इसका सीधा लाभ उद्योग क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र और पूरी अर्थव्यवस्था को हुआ है।

कृषि क्षेत्र में आत्मविश्वास की वृद्धि

उन्होंने कहा- साधारण नागरिक का आत्मविश्वास भी बहुत बढ़ा है। कृषि क्षेत्र को देखें—पहले अक्सर कहा जाता था कि किसान उत्पादन तो कर लेता है, लेकिन उसकी उपज समय पर बाज़ार तक नहीं पहुँच पाती। अब वह यह कल्पना कर सकता है कि उसका उत्पाद तेजी से दूसरे बाज़ारों तक पहुँचेगा। इसके लिए लॉजिस्टिक्स हब तैयार हो रहे हैं, नए राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं।

जहाँ पहले हमारे पास एयरपोर्ट्स की संख्या भी दोगुनी से अधिक हो चुकी है।

ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव

राघव जी ने कहा- ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारी बदलाव आया है। एक समय था जब लोग नए शहरों में जाते समय डीज़ल जनरेटर खरीदने पर मजबूर थे। आज शहर ही नहीं, गाँवों में भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर

चारों तरफ इंफ्रास्ट्रक्चर की जो प्रगति हुई है, वह सचमुच अद्भुत और अनुपम है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब आप Economist जैसी पत्रिकाओं या अन्य लेखों को पढ़ते हैं, तो वहाँ भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को ‘माउथ-वॉटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट’ कहा जाता है—यानी ऐसा विकास जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं।

पीएचडी चैंबर अध्यक्ष हेमंत जैन का संबोधन

पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष हेमंत जैन जी ने कहा— मेरा मानना है कि जब भी कोई अच्छा काम होता है, उसकी खुशबू दूर तक फैलती है, और आज हम वही देख रहे हैं।

भारत का सड़क नेटवर्क विश्व में दूसरे स्थान पर

आज हम दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क रखने वाला देश हैं। हमारे से आगे केवल अमेरिका है, लेकिन यह अंतर ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। जिस गति से हम सड़क निर्माण कर रहे हैं, बहुत जल्द हम अमेरिका को पीछे छोड़ देंगे।

सड़क निर्माण की रफ्तार चार गुना बढ़ी

आपने पूछा कि 10 सालों में क्या बदलाव आया है—तो पहले देश में सड़कें केवल 7–8 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से बनती थीं। आज यह दर चार गुना बढ़ चुकी है। पहले हमारे पास लगभग 90,000 किलोमीटर सड़कें थीं, आज हम लगभग डेढ़ लाख किलोमीटर तक पहुँच चुके हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर का बदलता परिदृश्य

यदि आज के दिन हम इंफ्रास्ट्रक्चर को देखें—चाहे सड़कें हों, पोर्ट्स हों या एयरपोर्ट्स—तो तस्वीर बिल्कुल अलग है। छोटे-छोटे कस्बे अब एयरपोर्ट्स से जुड़ चुके हैं। जिस काम को पहले 50 साल में किया गया, वही अब केवल 10–12 साल में हो रहा है। जितने एयरपोर्ट हमने 50 वर्षों में बनाए थे, उतने ही एयरपोर्ट पिछले 10 सालों में बन चुके हैं।

भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती

मेरे अनुसार इंडस्ट्री अब महसूस कर रही है कि भारत ग्लोबली बहुत कॉम्पिटिटिव हो रहा है। हमारे लोग बेहद सक्षम हैं, टेक्नोलॉजी के मामले में हम बहुत आगे हैं। लेकिन लॉजिस्टिक्स के मामले में हम पहले काफी पीछे थे।

लॉजिस्टिक्स में हुए बड़े सुधार

यूरोप या अमेरिका का उदाहरण लें—वहाँ ट्रेनें सीधे फैक्ट्री तक माल लेने पहुँच जाती हैं। भारत में पहले यह अंतराल बहुत बड़ा था। लेकिन पिछले 10 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े स्तर पर निवेश हुआ है और इससे भारी बदलाव आया है।

नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

हालाँकि, अभी भी इंफ्रास्ट्रक्चर में और निवेश की आवश्यकता है। आज भारत में न केवल नीतियाँ बनती हैं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी होता है। यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।”

उद्योगपति रंजन ढींगरा का संबोधन

उद्योगपति रंजन ढींगरा ने कहा – प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2014 से अब तक बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि वे किस मंत्र पर चल रहे हैं। वह मंत्र है – “Reform, Perform और Transform”। यदि हम इन तीनों का समन्वय कर लें तो हमें आसानी से समझ आ जाएगा कि आज ‘गति शक्ति’ के माध्यम से हमारा भारत किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कचरा प्रबंधन और सड़क निर्माण में तकनीक

पहले आपने देखा होगा कि कचरे के बड़े-बड़े पहाड़ बन जाया करते थे, लेकिन आज वे धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। अब उस कचरे का उपयोग सड़क निर्माण में किया जा रहा है। रोड कंस्ट्रक्शन की टेक्नोलॉजी लगातार विकसित हो रही है और हम उसका भरपूर उपयोग कर रहे हैं। इससे निर्माण लागत कम होती जा रही है और टेक्नोलॉजी भी साथ-साथ आगे बढ़ रही है।

एआई (AI) का महत्व और उपयोग

अब बात करें एआई (AI) की, तो हमें सोचना पड़ेगा कि यह अभिशाप है या आशीर्वाद। असल में, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम इसे किस दिशा में ले जाते हैं। यह भी सच है कि आजकल एआई के बिना गुजारा मुश्किल है, क्योंकि यह लगभग हर क्षेत्र में उपयोग में आ रहा है।

टेक्नोलॉजी और सरकार की क्षमता

मेरे विचार से आज बिना टेक्नोलॉजी के कोई काम नहीं चल सकता। आज हमारे पास शक्ति भी है और संकल्प भी। सरकार के पास देश को दिशा और दशा देने की पूरी क्षमता है। मेरा मानना है कि हमें इन सभी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना चाहिए, ताकि देश की प्रगति को कोई भी रोक न सके।

अवनीश सिंह का सनातन संस्कृति पर वक्तव्य

यूपी विधान परिषद के सदस्य अवनीश सिंह ने कहा – हम सनातन संस्कृति में रचे-बसे लोग हैं। हमारी परंपरा रही है कि अगर कोई भूखा हमारे दरवाजे पर आ जाए तो हम अपनी थाली का अन्न भी उसके साथ बांट देते हैं, चाहे खुद हमें भूखे पेट सोना पड़े। भारत के गांव आज भी इसी जज़्बे के साथ जीते हैं—आपसी सहयोग और साझा ज़िम्मेदारी पर। गांवों में हमेशा यह परंपरा रही है कि “मेरी ज़रूरत के समय आप मेरा साथ दें और आपकी ज़रूरत पर मैं आपका साथ दूं।” यही हमारी असली ताकत है।

जीएसटी सुधारों का ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर असर

जीएसटी सुधारों का असर अब गांवों तक गहराई से पहुंच रहा है। जिन उत्पादों पर जीएसटी कम की गई है, उसकी वजह से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई गति और ऊर्जा आ रही है। यह बढ़ती गति सीधे-सीधे भारत की जीडीपी को भी मजबूत कर रही है।

हाईवे और सड़क निर्माण से ग्रामीण विकास

सुबह की चर्चा का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई हाईवे या नई सड़क बनती है, तो शुरुआत में ज़मीन अधिग्रहण के बाद किसानों को बहुत लाभ नहीं दिखता। लेकिन जैसे ही सड़क पूरी होती है, उस जमीन की कीमत अचानक 10 से 15 गुना तक बढ़ जाती है। यही नहीं, किसान या ग्रामीण सड़क के किनारे अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी के नए साधन बनते हैं। पहले जिन्हें अपनी उपज को बाजार तक ले जाने में कठिनाई होती थी, अब वे सड़क किनारे ही अपनी सब्जियां और अनाज बेच पाते हैं।

बुंदेलखंड में नल जल योजना का लाभ

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बुंदेलखंड, जहां कभी लोग आधा दिन सिर्फ पानी लाने में गुजार देते थे, आज वहां हर घर तक नल जल योजना के जरिए पानी पहुंच रहा है। अब उनका समय और उनकी ऊर्जा दूसरे उत्पादक कामों में लग रही है।

आधारभूत ढांचे के बदलने से नई संभावनाएं

अवनीश सिंह ने ज़ोर देकर कहा कि यह वही विकास का असली चेहरा है—जहां आधारभूत ढांचे के बदलने से आम आदमी की जिंदगी में सीधा सुधार आता है और गांव से लेकर शहर तक नई संभावनाएं जन्म लेती हैं।

Topics: राघव चन्द्राहेमंत जैनरंजन ढींगराअवनीश सिंहभारत का इंफ्रास्ट्रक्चरनल जल योजनाराष्ट्रीय राजमार्गग्रामीण विकासलॉजिस्टिक्स सुधारजीएसटी सुधारमोदी सरकार विकास कार्यएआई तकनीकआधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025
Shivam Dixit
Shivam Dixit
अनुभवी भारतीय पत्रकार, मीडिया एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता, और डिजिटल रणनीतिकार। वर्ष 2015 में पत्रकारिता की शुरुआत। प्रिंट, TV और डिजिटल मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया। भारत की प्रथम SMS समाचार एजेंसी "न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया" (NNI) में रिपोर्टर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया, डिजिटल मीडिया के अनोखे प्रोजेक्ट "इंडियाज़ पेपर" का नेतृत्व करते हुए 500 समाचार वेबसाइटों का प्रबंधन किया। भारत के अलग अलग राज्यों के लगभग 1000 स्थानीय पत्रकारों से जुड़ा यह प्रोजेक्ट "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज है। वर्ष 2022 से राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य (1948 में स्थापित) में उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिवम् की पत्रकारिता में राष्ट्रीयता, सामाजिक मुद्दों और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर रहा है। उनकी कई रिपोर्ट्स, जैसे- नूंह (मेवात) हिंसा, हल्द्वानी वनभूलपुरा हिंसा, जम्मू-कश्मीर पर "बदलता कश्मीर", "नए भारत का नया कश्मीर", "370 के बाद कश्मीर", "टेररिज्म से टूरिज्म", और अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले के बदलाव जैसे "कितनी बदली अयोध्या", "अयोध्या का विकास", और "अयोध्या का अर्थ चक्र", कई राष्ट्रीय मंचों पर सराही गई हैं। उपलब्धियों में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान (2023) शामिल है, जिसे उन्होंने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी "अंसार खान" की साजिश को उजागर करने के लिए प्राप्त किया। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

बैंक में लेन—देन करते सदस्य

सुंदरेल गांव : सरोकार से नाता, सबका बचत खाता

महिला सरपंचों को मिलेगा असली नेतृत्व! ‘धुरंधर सरपंच’ प्रोग्राम से बदलेगी पंचायत की तस्वीर

कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले! हर घर जल, नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हाईवे प्रोजेक्ट को मिली बड़ी मंजूरी

अब NH-हाईवे पर बनेंगे मधुमक्खी कॉरिडोर : NHAI की बड़ी तैयारी, 40 लाख पेड़ लगाने की योजना

FASTag Annual Pass

फास्टैग वार्षिक पास ने बनाया नया रिकॉर्ड : 6 माह में 50 लाख का आंकड़ा किया पार

अब टोल बकाया तो गाड़ी जाम! नहीं मिलेगी NOC, फिटनेस प्रमाणपत्र और परमिट, अब बदल गया है नियम

Load More

ताज़ा समाचार

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने मानहानि मामले में हाईकोर्ट में लिखित आवेदन देकर बयान पर जताया खेद

50 Years of Emergency India Sunil Ambekar Ram Bahadur Roy Patna Seminar RSS

आपातकाल की सबसे बड़ी सीख : जागरूक समाज ही लोकतंत्र का वास्तविक प्रहरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

रानी दुर्गावती के नाम पर होगा जबलपुर एयरपोर्ट का नाम, केन्द्र को भेजेंगे प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

maharashtra government considers printing bride groom dob on wedding cards

महाराष्ट्र में बाल विवाह पर कड़ा प्रहार: शादी के कार्ड पर छपेगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि! सरकार ला रही नया नियम

israel will not withdraw from southern lebanon defence minister israel katz

‘अमेरिका कहेगा, तब भी नहीं हटेंगे’ : दक्षिणी लेबनान पर इज़राइल का बड़ा एलान

rashtra sevika samiti praveen shiksha varg concludes nagpur shanta kumari

“वैश्विक संघर्षों के बीच हिंदू जीवन-दृष्टि ही दिखाएगी शांति का मार्ग” : प्रमुख संचालिका शांता कुमारी

AAP MLA Chaitar Vasava Bharuch Court Summons Bharuch Police Case Investigation

जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा की मुश्किलें और बढ़ीं: अब भरूच कोर्ट ने भेजा समन; पुलिस की बदनामी करने का आरोप!

howrah shibpur tmc leader attacks-bjp supporting locality manoj khan

हावड़ा: शिवपुर में TMC नेता की अगुवाई में हुई भारी बमबाजी और फायरिंग, भाजपा नेता थे निशाना, जमकर लगे मजहबी नारे

Moga RSS Shakha Massacre 1989 Punjab Terrorism 25 Swayamsevak Balidan

25 जून 1989 : जब मोगा में 25 स्वयंसेवकों ने बलिदान देकर भी बचाई हिंदू-सिख एकता

आपातकाल का सच

हिटलर गांधी : स्वयंसेवकों का बलिदान, बचा संविधान

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies