हरिद्वार: गंगा नगरी हरिद्वार में 2027 कुंभ स्नान की तिथियां कब कब होंगी इस बारे में अखाड़ा परिषद में घोषणाएं कर दी है। नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभ की भी तिथियां घोषित कर दी गई है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने बताया कि हरिद्वार में गंगा अर्ध कुंभ जिसे अब कुंभ कहा जाने लगा है का पहला स्नान 6 मार्च 2027 को महा शिवरात्रि को होगा।
इसे भी पढ़ें: हिंदी दिवस: शिक्षण संस्थानों में हिंदी के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत
उन्होंने बताया कि नासिक सिंहस्थ कुंभ का पहला अमृत स्नान 2 अगस्त 2027 दर्श अमावस को,द्वितीय स्नान 31 अगस्त,तृतीय 12 सितम्बर को,समापन स्नान 24 जुलाई 2028 को होगा। उन्होंने बताया कि अखाड़ा परिषद की बैठक निरंजनी अखाड़े में होने जा रही है जिसमें अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

















