नोएडा लव जिहाद: बरेली के बाद अब नोएडा से भी लव जिहाद का मामला प्रकाश में आय़ा है, जहां एहसान नाम के इस्लामिक कट्टरपंथी ने एक हिन्दू विवाहिता को अपने झूठे प्रेम के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर उसका इस्लामिक कन्वर्जन करवा दिया और उसका नाम खुशबू खातून रख दिया। इसके साथ ही एहसान ने पीड़िता से जबरन निकाह भी कर लिया और उसे लेकर चेन्नई चला गया।
लाइव हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा के गढ़ी चौखंडी की रहने वाली पीड़िता की पहचान प्रिया शर्मा (काल्पनिक नाम) के तौर पर हुई है, जो कि 6 साल की एक बच्ची की मां है। बताया जाता है कि आरोपी राजा मियां और प्रिया की मुलाकात एक कंपनी में कार्य के दौरान हुई थी। उसी दौरान वे दोनों नजदीक आए और दोनों में दोस्ती और प्यार हुआ। हालांकि, प्रिया को उस वक्त तक नहीं पता था एहसान एक मुस्लिम है। उसने शादी का वादा किया और उसका भरोसा जीत लिया। लेकिन बाद में उसने अपने असली इरादे जाहिर किए। उसने कथित तौर पर युवती पर दबाव डाला कि वह अपना धर्म छोड़कर उसका धर्म अपनाए। युवती के मना करने पर उसे धमकियां दी गईं और आखिरकार उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया। इसके बाद एहसान ने उससे निकाह कर लिया।
चेन्नई में मिली पीड़िता
जबरन शादी के बाद एहसान और उसके परिवार ने युवती को चेन्नई ले जाया। वहां वह उनके साथ रह रही थी, लेकिन उसकी हालत किसी कैदी से कम नहीं थी। इस बीच, युवती के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत नोएडा के सेक्टर-39 थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी जानकारी और सुरागों के आधार पर चेन्नई में छापेमारी की। वहां से युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपने बयान में बताया कि उसे धोखे से फंसाया गया और जबरन कन्वर्जन के लिए मजबूर किया गया।
इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: सीपी राधाकृष्णन बनाम बी सुदर्शन रेड्डी, वोटिंग आज, क्या कहता है संख्याबल?
पुलिस की कार्रवाई
सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाई। जांच के दौरान उन्होंने एहसान हुसैन, उसके पिता और मां को हिरासत में लिया। पूछताछ में यह सामने आया कि यह पूरा मामला सुनियोजित था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अभी इस मामले में और भी गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और लोग भी इस साजिश में शामिल तो नहीं हैं।















