देहरादून: National Landslide Susceptibility Mapping (NLSM) की रिपोर्ट के अनुसार लैंडस्लाइड के लिए देश में सबसे अधिक संवेदनशील है। अरुणाचल प्रदेश जहां सबसे अधिक 26 हजार लैंडस्लाइड स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इसके बाद आता है हिमाचल-17 हजार संवेदनशील स्थान है और तीसरे नंबर पर है उत्तराखंड राज्य यहां करीब 15 हजार संवेदनशील लैंडस्लाइड स्पॉट चिन्हित किए जा चुके हैं ।
उत्तराखंड संवेदनशील
- उत्तराखंड में भी सबसे अधिक चमोली जिला संवेदनशील है, चमोली का 29 फीसदी एरिया लैंडस्लाइड को लेकर अति संवेदनशील है।
- दूसरे नंबर पर बागेश्वर जिला है, बागेश्वर जिले 28 फीसदी एरिया अतिसंवेदनशील है।
- तीसरे नंबर पर पिथौरागढ़ है, जिसका 27 फीसदी एरिया और चौथे नंबर पर उत्तरकाशी है जिसका 24 फीसदी क्षेत्रफल लैंडस्लाइड के लिए अति संवेदनशील है।
विकास मॉड्यूल पर बहस
इस रिपोर्ट से ये निष्कर्ष निकलता है कि यदि हिमालयी राज्यों को विनाश से बचाना है, उन्हें विकास की मुख्य धारा के साथ खड़ा करना है तो इसमें कोई दो राय नहीं होनी चाहिए कि इन राज्यों के लिए विकास का अलग से मॉडयूल तय होना चाहिए । विकास तो निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है । लेकिन, यहां फोर लेन हाईवे बनाने जैसी जिदद विनाशकारी साबित हो सकती है । ये समय और पैसा दोनों की बरबादी है ।

















