आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग अक्सर केवल वर्तमान की जरूरतों पर ध्यान देते हैं और भविष्य की चिंता नहीं करते। लेकिन जब उम्र बढ़ती है और कमाने की ताकत कम हो जाती है, तब आर्थिक सुरक्षा सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है। ऐसे समय में अगर पहले से योजना बनाई जाए, तो भविष्य में किसी और पर निर्भर नहीं होना पड़ता। सरकार ने आम लोगों के लिए कई पेंशन योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण योजना है अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY)। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्ग लोगों को उनकी उम्र के उस पड़ाव पर आर्थिक सहायता देना है, जब वे खुद कमाने में असमर्थ हो जाते हैं।
क्या है अटल पेंशन योजना- अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी, खासतौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए। जैसे – छोटे व्यापारी, किसान, मजदूर, घरेलू कामगार आदि। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाले व्यक्ति को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने निश्चित पेंशन मिलती है। इस योजना में 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने ₹1000 से ₹5000 तक की पेंशन मिलती है। यह राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितनी उम्र में योजना में शामिल होकर कितनी रकम हर महीने जमा की। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई व्यक्ति 30 वर्ष की उम्र में योजना में शामिल होता है और ₹5000 की मासिक पेंशन चाहता है, तो उसे हर महीने करीब ₹577 जमा करने होंगे। यह रकम उसे लगातार 60 वर्ष की उम्र तक (यानी 30 साल तक) जमा करनी होगी।
इस योजना की मुख्य बातें- 18 से 40 वर्ष की उम्र के लोग इस योजना में शामिल हो सकते हैं। बहुत ही कम राशि से इसकी शुरुआत की जा सकती है, जो हर व्यक्ति की जेब के अनुसार तय की जाती है। इस योजना में मिलने वाली पेंशन और जमा की जाने वाली राशि पहले से तय होती है, जिससे निवेशक को पहले से ही पता रहता है कि उसे कितना योगदान करना होगा और बदले में कितनी पेंशन मिलेगी। जितनी जल्दी शुरुआत, उतना फायदा: यदि आप कम उम्र में योजना में शामिल होते हैं, तो आपको कम रकम जमा करनी होगी और पेंशन ज्यादा मिलेगी। आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।, आपके पास एक बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना चाहिए। आपके पास आधार कार्ड और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें-
Mahila Rojgar Yojana: इस राज्य में महिलाओं को मिल रहे हैं ₹10,000, जानिए कैसे करें आवेदन
कैसे करें आवेदन- अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए आप निम्न तरीकों से आवेदन कर सकते हैं- अपने नजदीकी बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाकर APY फॉर्म भरें। साथ में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक पासबुक की कॉपी जमा करें। अगर आप डिजिटल माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं, तो अपने बैंक के नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के ज़रिए भी फॉर्म भर सकते हैं। आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। वहां पर आपको फॉर्म भरने और दस्तावेज़ जमा करने में मदद मिलेगी। 60 साल की उम्र पूरी होने पर आपको हर महीने सरकार द्वारा पेंशन दी जाएगी। यदि पेंशनधारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसका लाभ जीवनसाथी को दिया जाता है। अगर पति-पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाए, तो नामित व्यक्ति (Nominee) को पूरी जमा राशि लौटा दी जाती है।















