आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खोलना हो, मोबाइल नंबर लेना हो, पेंशन चाहिए हो या किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन सोचिए अगर आपका आधार कार्ड खो जाए और आपको आधार नंबर भी याद न हो, तो क्या करेंगे?
इस स्थिति में घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने इस समस्या का आसान हल निकाला है। आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में आप कैसे अपना आधार नंबर और ई-आधार कार्ड दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, तो आप आसानी से ऑनलाइन आधार नंबर या नामांकन संख्या (EID) प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाएं और “Retrieve Lost UID/EID” विकल्प पर क्लिक करें। अब आपको यह चुनना होगा कि आपको आधार नंबर (UID) चाहिए या नामांकन संख्या (EID) फिर अपना पूरा नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें। इसके बाद “Send OTP” पर क्लिक करें। आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। OTP दर्ज करते ही स्क्रीन पर आपका आधार नंबर या नामांकन नंबर दिख जाएगा। इसके बाद आप चाहें तो उसी वेबसाइट से ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है और आप इसे घर बैठे कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
आधार कार्ड में खराब फोटो से हैं परेशान? अब मिनटों में ऐसे कराएं अपडेट
mAadhaar ऐप से कैसे आधार नंबर दोबारा पाएं- अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो UIDAI का आधिकारिक ऐप mAadhaar भी बहुत उपयोगी है। इसके माध्यम से भी आप अपना आधार नंबर दोबारा निकाल सकते हैं। सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलें और “Retrieve UID/EID” पर क्लिक करें फिर अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें। OTP के लिए “Request OTP” पर क्लिक करें। OTP दर्ज करें और आपका आधार नंबर या नामांकन नंबर स्क्रीन पर दिख जाएगा। आप ऐप के माध्यम से भी अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह तरीका भी सरल और सुरक्षित है।
अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें- अगर आपके आधार में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है या OTP नहीं आ रहा है, तो आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं अपना सकते। ऐसी स्थिति में आपको ऑफलाइन तरीका अपनाना होगा। अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र जाएं। वहां जाकर कर्मचारी को बताएं कि आपका आधार कार्ड खो गया है और नंबर भी याद नहीं है फिर आपको अपना पूरा नाम, जन्मतिथि, पता जैसी जानकारी देनी होगी। इसके बाद वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैनिंग) किया जाएगा। यदि आपकी जानकारी सही पाई जाती है, तो आपको आपका आधार नंबर और ई-आधार की कॉपी दे दी जाएगी। आप चाहें तो वहां से ₹30 देकर आधार कार्ड की प्रिंट कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं। आधार कार्ड खोने पर घबराएं नहीं। चाहे आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो या नहीं, UIDAI ने हर स्थिति के लिए समाधान दिया है। अगर मोबाइल लिंक है, तो आप ऑनलाइन या mAadhaar ऐप से आधार नंबर और ई-आधार पा सकते हैं। अगर मोबाइल लिंक नहीं है, तो आप आधार सेवा केंद्र जाकर यह काम करवा सकते हैं। थोड़े से धैर्य और सही जानकारी से आप अपना आधार दोबारा पा सकते हैं-बिना किसी परेशानी के।














