जम्‍मू एवं कश्‍मीर

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में घुसपैठ नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 अगस्त 2025 को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दो आतंकवादियों को मार गिराया। तलाशी अभियान जारी।

Published by
कुलदीप सिंह

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बड़ी कामयाबी सुरक्षाबलों के हाथ लगी है। सेना की सतर्कता के चलते आतंकियों के बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर सीमापार से आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास पर पानी फेर दिया है। मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। ये मुठभेड़ गुरेज सेक्टर में हुई है।

क्या है पूरा मामला

मामला कुछ यूं है कि सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया सूचना के आधार पर गुरेज सेक्टर में संयुक्त अभियान शुरू किया गया। जैसे ही आतंकियों को इस बात का अहसास हुआ कि उन्हें सेना ने घेर लिया है तो उन्होंने सरेंडर करने की जगह अंधाधुन गोलीबारी शुरू कर दी। फिर क्या था भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और प्रभावी ढंग से गोलीबारी कर दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया ने एक बड़े खतरे को टाल दिया।

इसे भी पढ़ें: ये है कांग्रेस का असली चेहरा! जिसने बिहारियों का किया अपमान, राहुल गांधी उसी का कर रहे महिमामंडन

चल रहा है तलाशी अभियान

ऑपरेशन के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सेना और पुलिस यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई अन्य घुसपैठिया या खतरा बाकी न रहे। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान तब तक चलेगा जब तक पूरे क्षेत्र को सुरक्षित नहीं घोषित कर दिया जाता। इस घटना से एक बार फिर साफ हो गया कि सुरक्षाबल सीमा पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Share

Recent News