हरिद्वार: रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शाकुम्भरी एनक्लेव कॉलोनी मैं स्थित हनुमान मंदिर से पीतल का शिवलिंग और पीतल का अन्य सामान चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। सैफ अली पुत्र इकरार, नाजिम पुत्र मोहम्मद शब्बीर और समीर पुत्र मतीन अहमद नाम के यह तीनों चोर रुड़की के भारत नगर के निवासी है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि 24 अगस्त को शाकुम्भरी एनक्लेव कॉलोनी निवासी डॉक्टर सम्राट सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों के द्वारा हनुमान मंदिर से पीतल का शिवलिंग और अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: गैरसैण सत्र में ‘लोकतन्त्र सेनानी सम्मान विधेयक-2025’ पारित
साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा सैफ अली, नाजिम और समीर नाम के तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से पुलिस ने पीतल का शिवलिंग और पीतल का अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है।

















