भारत में हर दिन लाखों लोग कार या वैन से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं। ऐसे लोगों को हर बार टोल प्लाजा पर FASTag से पैसे कटवाने पड़ते हैं। बार-बार टोल कटने की झंझट को खत्म करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक नया और बेहद आसान ट्रैवल सॉल्यूशन पेश किया है, जिसका नाम है – FASTag वार्षिक पास। यह सुविधा उन लोगों के लिए है जो बार-बार नेशनल हाईवे पर यात्रा करते हैं। यह पास 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू होगा।
FASTag Annual Pass क्या है- FASTag Annual Pass एक तरह का प्रीपेड पास है, जिससे आप सिर्फ ₹3000 में एक साल या 200 बार टोल क्रॉसिंग का फायदा ले सकते हैं। यानी या तो पास एक साल तक चलेगा, या फिर जब आप 200 टोल पार कर लेंगे, जो भी पहले हो। इसके बाद अगर आप फिर से सफर करना चाहते हैं, तो नया पास लेना होगा। यह सुविधा सिर्फ नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए है। यह पास सिर्फ नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मान्य है, जो NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के तहत आते हैं। यह पास प्राइवेट टोल रोड या राज्य सरकार की सड़कों पर मान्य नहीं होगा। इस पास को लेना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको नया FASTag लेने की जरूरत नहीं है। यदि आपके वाहन पर पहले से FASTag लगा हुआ है, तो उसी पर यह पास एक्टिव किया जा सकता है लेकिन कुछ शर्तें पूरी होनी चाहिए- आपका FASTag आपकी गाड़ी की विंडशील्ड पर सही तरीके से लगा होना चाहिए। FASTag ब्लैकलिस्टेड नहीं होना चाहिए। यह पास तभी एक्टिव होगा जब आपका FASTag आपके व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) से सही तरीके से जुड़ा हो।
यह भी पढ़ें-
Indian Railway की बड़ी सौगात: रेलवे दे रहा 20% छूट का मौका, जानें कैसे उठाएं लाभ
FASTag Annual Pass लेने का तरीका- आप नीचे दिए गए किसी भी तरीके से यह पास खरीद सकते हैं- अपने मोबाइल में Rajmarg Yatra App डाउनलोड करें। ऐप खोलें और अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) और FASTag ID डालकर लॉगिन करें। अब Annual Pass वाला विकल्प चुनें। ₹3000 का भुगतान करें (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से)। जैसे ही भुगतान और जांच पूरी होगी, पास आपके FASTag में जुड़ जाएगा।
NHAI की वेबसाइट से- NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहीं से आप उपरोक्त प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस पास का लाभ यह है कि एक वर्ष के लिए या मात्र ₹3000 में 200 टोल प्लाजा पार करने की सुविधा मिलती है। हर बार टोल कटवाने की झंझट खत्म। कोई लंबी कतार नहीं, सफर में बचत और सहूलियत। पूरे देश के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वैध।













