उत्तरकाशी: बीते रोज प्रशासन द्वारा भटवाड़ी से आगे धराली न जाने दिए जाने के वामपंथी मीडिया के दुष्प्रचार का जवाब उत्तराखंड के मीडिया कर्मियों ने स्वयं दे दिया और 50 किमी की कठिन पैदल चढ़ाई करके जल प्रलय स्थल पर पहुंचे। जी मीडिया ग्रुप के सुरेंद्र डसीला ने अपनी फेसबुक वाल पर कहा कि हम और हमारे साथ अन्य मीडिया रिपोर्टर्स भी धराली पहुंचे हैं और यहां कवरेज कर रहे हैं, उनका कहना था कि हमें किसी ने यहां आने से नहीं रोका, जबकि कुछ मीडिया ग्रुप ने ऐसा प्रचारित किया कि हमें रोका जा रहा है।
वामपंथियों के झूठ की खुली कलई
दरअसल, वामपंथी यू ट्यूबर्स मीडिया का एक समूह लगातार इस तरह की रिपोर्टिंग कर रहा है कि सरकार धराली में कुछ छुपाना चाहती है हमें वहां जाने से रोका जा रहा है। इस मामले में उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी को रोका नहीं जा रहा है, हमने पहले तीर्थ यात्रियों पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। उसके बाद स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की।
धराली में जो तबाही हुई उसके मलबे में कई लापता लोग समा गए हैं। जिनकी तलाश में सेना, एसडीआरएफ के लोग अत्याधुनिक उपकरणों के साथ पोकलैंड मशीनों के साथ एक अभियान में लगे हुए हैं।
मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक का डीएम ने किया खंडन
जिन लोगों के लापता होने की सूचना मिल रही है उनके नाम दर्ज किए जा रहे है। डीएम प्रशांत आर्य के मुताबिक कुछ नहीं छुपाया जा सकता जो है सबके सामने है। मीडिया रिपोर्टिंग कर रहा है न किसी को रोका गया है न ही किसी पर कोई दबाव है। श्री आर्य ने कहा कि मीडिया कर्मियों से सिर्फ इतना अनुरोध किया गया है कि वो बिना अनुमति के ड्रोन न उड़ाएं ये सेना का प्रतिबंधित क्षेत्र है।
इसे भी पढ़ें: अल्मोड़ा: हुसैन अली शाह मजार क्षेत्र में पुलिस का सत्यापन अभियान, अवैध अतिक्रमण की भी जांच
उधर आपदा के दौरान कनेक्टिविटी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण लिमचीगाड पुल बह गया था, जिसकी वजह से आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया था। इसके बाद यहाँ बेली ब्रिज बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा था। बीआरओ ने इसे तैयार कर दिया है छोटे वाहन आने जाने लगे हैं।
सीएम पुष्कर धामी ने बताया कि हमारे पुलिस दलों, एसडीआरएफ, इंजीनियरों व अन्य बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरुप अब इस पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यह पुल आपदा प्रभावित लोगों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आएगा।

















