सनातन धर्म की महानता ही यही है कि जो भी इससे कभी बिछड़ गए थे, वे इसे भूल नहीं पाते हैं। ऐसे लोग भी अपनी जड़ों की ओर वापस लौटने की कोशिश में रहते हैं। क्योंकि सनातन धर्म पूरी तरह से वैज्ञानिक है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले का है, जहां ईसाई बनाए गए 35 लोगों ने घर वापसी कर ली। इस दौरान भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव ने सभी के चरण पखारे और हाथ जोड़कर उन सभी का स्वागत किया।
एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, घर वापसी करने वाले लोग जिले के सपरेली और दूसरे गावों के रहने वाले हैं। इस बीच प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा कि हमारे जो भी भाई या बहन भटककर दूसरे मतों में चले गए हैं और दोबारा से अपने मूल में वापस लौटना चाहते हैं, तो उनकी घर वापसी कराएं। भाजपा नेता का कहना था कि ईसाई मिशनरी हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं।
प्राचीन तुर्री महादेव की कृपा से, वनांचल क्षेत्र स्थित जोबा आश्रम सक्ति में, पावन श्रावण के अंतिम सोमवार को स्वामी दिव्यानंद महाराज जी के सान्निध्य में धर्म सेना एवं मातृ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में 35 परिवारों को धर्मांतरण की बेड़ियों से मुक्त कराकर पुनः सनातन के पुण्य मार्ग… pic.twitter.com/j4VycCk3k9
— Prabal Pratap Singh Judev (@prabaljudevBJP) August 5, 2025
बहला-फुसलाकर बनाए गए थे ईसाई
घर वापसी करने वाले लोगों ने कहा कि मिशनरियों के द्वारा अच्छी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रहन सहन का लालच देकर बहलाया-फुसलाया गया था। उन्हीं के बहकावे में आकर हम लोगों ने ये गलती की थी। लेकिन, अब हम लोग अपने घरों की ओर वापस लौट रहे हैं। ईसाई बनाए गए लोगों की घर वापसी कराते हुए जूदेव कहते हैं, “घर वापसी मात्र हमारे पूर्वजों के प्रति सम्मान ही नहीं है, यह भारत की पहचान की पुनर्स्थापना भी है।” सुनो धर्मांतरण के कर्ताधर्ताओं: सनातन को कमज़ोर करने की चाहे जितनी भी प्रयास कर लो, हम और भी सशक्त होकर लौटेंगे।
स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं मिशनरी
भाजपा नेता ईसाई मिशनरियों के प्रति लोगों को सचेत करते हुए कहते हैं कि ये स्लीपर सेल की तरह से कार्य करते हैं। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बड़ी ही शातिराना तरीके का इस्तेमाल करते हुए प्रदेश के शिक्षा और चिकित्सा दोनों को ही मिशनरियों के हाथों में सौंप दिया। इसके बाद शुरू हुआ असली खेल। खेल था शिक्षा और सेवा के बदले लोगों के मतांतरण का खेल।
















