Donald Trump impose Extra Tariffs on India : भारत और रूस के बीच व्यापारिक संबंधों से बौखलाए ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत और टैरिफ लगा दिया है, जोकि 27 अगस्त से लागू होगा। पच्चीस प्रतिशत टैरिफ 7 अगस्त से लागू होगा। इससे पहले ट्रंप भारत पर 25% टैरिफ लगा चुकें हैं। इस हिसाब से भारत पर अमेरिका ने कुल 50 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया है।
ट्रंप सरकार के आरोप
बता दें ट्रंप सरकार पिछले कुछ दिनों से भारत पर रूसी तेल खरीदकर और यूक्रेन युद्ध में रूस को फंडिंग का आरोप लगा रही है।
भारत के टैरिफ पर ट्रंप की पुरानी शिकायत
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत का शुल्क (टैरिफ) बहुत ज्यादा है। इसलिए अमेरिका उसके साथ कम व्यापार करता है। इसलिए अमेरिका के लिए भारत अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं है। द व्हाइट हाउस ने अपने समाचार प्रभाग में सीएनबीसी को दिए राष्ट्रपति ट्रंप के साक्षात्कार के मुख्य अंश पांच अगस्त को प्रसारित किए हैं। इनमें यह बात कही गई है।
अमेरिका-भारत व्यापार पर ट्रंप का बयान
ट्रंप ने कहा कि भारत हमारे साथ बड़ा व्यापार करता है। अमेरिका उस अनुपात में भारत के साथ काफी कम व्यापार करता है। इसलिए मैं 25 फीसद टैरिफ पर सहमत हुआ हूं। मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों में इसे काफी बढ़ा दूंगा। भारत रूस से तेल खरीद रहा है। यही नहीं भारत युद्धक विमानों को ईंधन दे रहा है।”

















