सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), पूर्वी रेलवे (RRC ER) और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने मिलकर वर्ष 2025 में कुल 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन भर्तियों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), इंजीनियरिंग डिप्लोमा और स्नातक योग्यताधारी उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पद शामिल हैं।
पूर्वी रेलवे (RRC ER) अप्रेंटिस भर्ती 2025- पूर्वी रेलवे, कोलकाता डिवीजन ने 3115 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 13 सितंबर 2025 तक चलेगी। योग्यता- उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही, NCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया: केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार www.rrcer.org पर जाकर आवेदन करें।
पूर्वी रेलवे लेवल-1 और लेवल-2 भर्ती 2025- पूर्वी रेलवे द्वारा लेवल-1 और लेवल-2 के कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 है। पात्रता- लेवल-2 पदों के लिए- 12वीं पास (कम से कम 50% अंक) या 10वीं + ITI/NAC सर्टिफिकेट। लेवल-1 पदों के लिए- 10वीं पास या 10वीं के साथ ITI/NAC सर्टिफिकेट। आवेदन कैसे करें- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट: www.rrcer.org।
यह भी पढ़ें-
Indian Navy Vacancy 2025: इंडियन नेवी में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन पदों के लिए जारी आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 6238 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पद विवरण- टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): 183 पद, टेक्नीशियन ग्रेड-III: 6055 पद। योग्यता- ग्रेड-I के लिए- B.Sc. (फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/IT/इंस्ट्रूमेंटेशन) या BE/B.Tech या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा। ग्रेड-III के लिए- 10वीं + ITI सर्टिफिकेट या 12वीं (फिजिक्स और मैथ्स के साथ)। आवेदन वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in।
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई अप्रेंटिस भर्ती 2025- ICF चेन्नई ने वर्ष 2025 के लिए 1010 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अगस्त 2025, पात्रता: मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया-चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता देखी जाएगी। आवेदन कैसे करें- केवल ऑनलाइन आवेदन करें- pb.icf.gov.in। अंतिम तारीख का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन कर दें। सभी भर्तियों में ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। आवेदन करते समय पात्रता और दस्तावेजों की सही जानकारी भरें, ताकि आवेदन अस्वीकार न हो।

















