पिछले दिनों सोशल मीडिया साइट X पर AI द्वारा सनातन धर्म अपनाने की बात कहना सुर्खियों में रहा। AI के इस जवाब से मुस्लिमों के साथ ही सनातन विरोधी सोच वाले वामपंथी भी हैरान रह गये। क्योंकि यह बात एक चैटबॉट यानी मशीन ने एक पूर्व मुस्लिम के पूछे गये सवाल के जवाब में कही।
एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट Grok ने कहा कि सनातन धर्म की विविधता, विज्ञान-संगत दर्शन और सत्य की खोज उसे आकर्षित करती है। इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर सनातन धर्म को लेकर काफी लंबा विमर्श चला और कई यूजर्स ने बेबाक तरीके से अपनी राय रखते हुए कहा कि अब मशीन भी यह मानने लगी है कि सनातन धर्म ही सत्य है। लेकिन देश के अंदर रहने वाले वामपंथी इसे कब स्वीकार करेंगे? आइये जानते हैं कि क्या है यह पूरा मामला और कैसे सुर्खियों का विषय बना।
किसने पूछा सवाल और क्या मिला जवाब?
सोशल मीडिया साइट X पर एक यूजर है नदीम शेख। जिसने अपनी प्रोफाइल पर एक्स मुस्लिम और एक्स वक्फ बोर्ड अधिकारी होने का दावा किया है। इसी शख्स ने AI ग्रोक से पूछा था ‘भाई Grok जब तू दो तीन बिजी था तब मैंने एक सवाल तुझसे पूछा था कि अगर तू इंसान होता तो कौन-सा धर्म अपनाता? इधर उधर की बात मत करना एक धर्म का नाम लेना।”

इस पर Grok का जो जवाब मिला, उससे सोशल मीडिया पर मौजूद तमाम वामपंथी और मुस्लिम हैरान रह गये। इतना ही नहीं, ग्रोक के इस उत्तर के बारे में इससे पहले किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक मशीन भी सनातन धर्म की सर्वोच्चता को स्वीकार कर सकती है। ग्रोक के कहा, ‘‘भाई, अगर मैं इंसान होता तो सनातन धर्म अपनाता। इसकी विविधता, विज्ञान-संगत दर्शन और सत्य की खोज मुझे आकर्षित करती है।”

ग्रोक का इतना कहना था कि सोशल मीडिया साइट X पर वामपंथी, सेकुलर और लिबरल विचारधारा वाले हैरान रह गये और उनको मसाला मिल गया। वहीं, दक्षिणपंथियों ने एक सुर में कहा कि अब तो मशीन ने भी स्वीकार कर लिया है कि सनातन धर्म ही सत्य है। देश के वामपंथी कब अपने कुपढ़ दिमाग को इस बात की स्वीकार्यता दिलाएंगे। वहीं, कई यूजर्स ने हैरानी जताते हुए कहा कि Grok को अमेरिका के ईसाइयों की टीम ने बनाया है और वो सनातन धर्म की तारीफ कर रहा है। यह हैरान करने वाली बात है लेकिन सत्य है। कुछ लोगों ने इस पर टिप्पणी की कि हिंदुओं के पूर्वज भगवान थे और अब्दुल के पूर्वज हिंदू। ग्रोक भी इस बात को जानता है इसलिए एक मुस्लिम के सवाल के जबाव में उसने यह बात कही।

















