आजकल मोबाइल फोन सिर्फ बात करने, फोटो खींचने या इंटरनेट चलाने के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी जान बचाने के लिए भी काम आ सकते हैं। आपने कभी सोचा है कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के बारे में आपको कुछ सेकेंड पहले ही अलर्ट मिल जाए, तो आप कितनी ज़िंदगियों को बचा सकते हैं? अब Android यूजर्स को भूकंप से पहले अलर्ट मिलेगा। Google ने नया Earthquake Alert System शुरू किया है, जो भूकंप आने से पहले फोन में चेतावनी भेजता है, ताकि आप समय रहते सुरक्षित जगह पहुंच सकें।
कैसे काम करता है यह फीचर- Google का यह फीचर एक खास तकनीक पर काम करता है, जिसे ShakeAlert कहा जाता है। पहले इसे अमेरिका में शुरू किया गया था लेकिन अब यह फीचर भारत समेत कई देशों में धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फीचर में आपके स्मार्टफोन में लगे accelerometer सेंसर का इस्तेमाल होता है। यह सेंसर ज़मीन में आने वाले हल्के झटकों को भी पकड़ सकता है। जब किसी इलाके में कई Android फोन एक साथ कंपन महसूस करते हैं, तो उनकी जानकारी Google के सर्वर तक भेजी जाती है। अगर डाटा से यह साबित होता है कि असल में भूकंप आ सकता है, तो Google उसी समय उस इलाके के सभी Android यूज़र्स को एक अलर्ट नोटिफिकेशन भेज देता है।
एक चार्जर से कई फोन चार्ज करना पड़ सकता है महंगा, जानिए इससे होने वाले नुकसान
यह भी पढ़ें-
अपने फोन में भूकंप अलर्ट फीचर कैसे चालू करें- सबसे पहले अपने मोबाइल में सेटिंग्स ऐप खोलें। नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Safety & Emergency नाम का विकल्प खोजें। अगर आपके फोन में यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो यह Location या Privacy के अंदर भी हो सकता है। अब Earthquake Alerts पर टैप करें। यहां आपको एक स्विच दिखेगा। उसे ON कर दें। इतना करने के बाद आपका फोन भूकंप आने से पहले आपको अलर्ट देने के लिए तैयार हो जाएगा। यह फीचर तभी सही तरीके से काम करेगा जब आपके फोन की लोकेशन सर्विस और Wi-Fi या मोबाइल डेटा चालू हो। अगर लोकेशन या इंटरनेट बंद होगा, तो Google आपके स्थान की जानकारी नहीं ले पाएगा और समय पर अलर्ट भेजने में दिक्कत हो सकती है।











