आज के समय में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। हर कोई दिन में कई बार अपना फोन चार्ज करता है ताकि वह बिना रुके काम कर सके। लेकिन जब बात आती है फोन चार्ज करने की, तो कई लोग एक ही चार्जर से कई फोन चार्ज करने की गलती कर देते हैं। ऐसा करना न सिर्फ आपके फोन के लिए नुकसानदेह हो सकता है बल्कि इससे आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसा करने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं और इसे कैसे सही तरीके से संभालना चाहिए।
फोन की बैटरी खराब हो सकती है- हर फोन की बैटरी एक खास तरीके से चार्ज होती है। जब आप एक ही चार्जर से कई फोन एक साथ चार्ज करते हैं, तो चार्जर पर लोड बढ़ जाता है। इसका मतलब है कि चार्जर पर्याप्त बिजली हर फोन तक सही मात्रा में नहीं पहुंचा पाता। इससे फोन की बैटरी सही तरीके से चार्ज नहीं हो पाती। लंबे समय तक ऐसा करने पर बैटरी की क्षमता कम हो जाती है और फोन जल्दी चार्ज खत्म करने लगता है। कुछ मामलों में, बैटरी फुल चार्ज होने के बाद भी खराब हो सकती है।
चार्जिंग स्पीड बहुत धीमी हो जाती है- जब कई फोन एक साथ चार्जर से जुड़े होते हैं, तो चार्जिंग स्पीड काफी धीमी हो जाती है। इसका मतलब आप अपने फोन को लंबे समय तक चार्ज पर रखना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है। खासकर अगर आपको जल्दी फोन इस्तेमाल करना हो, तो यह बड़ी समस्या बन सकती है। जब एक साथ कई फोन चार्ज किए जाते हैं, तो चार्जर और फोन दोनों ज्यादा गर्म हो सकते हैं। गर्मी फोन के अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है। खासकर अगर आपका चार्जर सस्ता या बिना प्रमाणित हो, तो उसमें ओवरहीटिंग की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ज्यादा गर्मी से फोन का प्रदर्शन धीमा हो सकता है, और कभी-कभी तो फोन अचानक बंद भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें-
आधार कार्ड खो जाने पर घबराएं नहीं, मुफ्त में ऐसे करें डाउनलोड
चार्जर की क्षमता पर असर- एक सामान्य मोबाइल चार्जर किसी एक फोन को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। जब आप उसी चार्जर से कई फोन एक साथ चार्ज करते हैं, तो चार्जर की क्षमता पर दबाव बढ़ जाता है। इससे चार्जर खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। खराब चार्जर न सिर्फ फोन को सही चार्ज नहीं कर पाता, बल्कि वह फोन की अन्य हार्डवेयर डिवाइस को भी नुकसान पहुंचा सकता है। अक्सर लोग पैसे बचाने के लिए नकली या सस्ते चार्जर का इस्तेमाल करते हैं। ये चार्जर एक फोन के लिए भी सही नहीं होते, लेकिन जब आप इन्हें कई फोन चार्ज करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो समस्या और बढ़ जाती है। नकली चार्जर से फोन की बैटरी फटने या आग लगने का खतरा भी रहता है। इसलिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर का ही उपयोग करें।











