ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग्स को लेकर अभी तक देश के दूसरे शहरों से मामले सामने आ रहे थे, मगर बीबीसी पॉलिटिक्स लंदन की एक रिपोर्ट के बाद हंगामा मच गया है। इसमें बताया गया है कि ब्रिटेन मे किसी भी शहर की तुलना में लंदन में ग्रूमिंग गैंग्स की जो पीड़ित लड़कियां हैं, उनकी संख्या भयावह है और लंदन में ग्रूमिंग गैंग्स काम कर रहे हैं और साथ ही स्थिति भयावह है।
बच्चों को किया जा रहा ग्रूम
सोशल मीडिया पर बीबीसी लंदन ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें ऐक्टिविस्ट क्रिस वाइल्ड कह रहे हैं कि उन्हें लंदन में भी वही पैटर्न दिखाई दिया, जो उन्हें और शहरों में दिखाई दिया था। बच्चों को ग्रूम किया जा रहा है, बच्चे मिसिंग हैं, फिर वे कहते हैं, कि जो चीज उन्हें अलग लगी थी, वह यह कि लंदन में स्थिति किसी भी और जगह से अधिक भयानक है। वे कह रहे हैं कि बच्चों को सुनियोजित तरीके से शारीरिक संबंधों के लिए ग्रूम किया जा रहा है, उन्हें अपराधों में शामिल होने के लिए ग्रूम किया जा रहा है, उन्हें जिस्मफरोशी के लिए ग्रूम किया जा रहा है।
इस रिपोर्ट में है कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने प्रति 1000 बच्चों पर 277 बाल शोषण के मामले दर्ज किये थे। पुलिस का कहना है कि वे बाल शोषण से निबटने के लिए अपनी चाइल्ड एक्स्प्लॉइटेशन टीम का विस्तार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: वकील जलालुद्दीन ने महिला से कांग्रेस दफ्तर में किया रेप, जबरन रखवाया रोजा, कन्वर्जन का दबाव भी
लंदन के मेयर सादिक खान ने ग्रूमिंग गैंग को नकारा
अभी हाल ही में लंदन के मेयर सादिक खान ने यह मानने से इनकार कर दिया था कि लंदन में ऐसी कोई घटना हुई है या हो रही है। इस रिपोर्ट के आने के बाद सोशल मीडिया पर और मीडिया हर जगह हंगामा मचा हुआ है। लेखक डेविड कर्टेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अब तो बीबीसी ने भी मान लिया है कि लंदन में ग्रूमिंग गैंग्स काम कर रहे हैं। उन्होनें लिखा कि उन्होनें वर्ष 2020 में जून में सादिक खान से ग्रूमिंग गैंग्स के विषय में प्रश्न किया था और सादिक खान ने बहुत ही अभद्रता से उत्तर दिया था और उन्हें लंदन असेंबली के चेयरमैन ने प्रश्न पूछने के कारण चुप करा दिया था।
सादिक खान ने ऐसी किसी भी आशंका से इनकार किया
जब इस वर्ष के आरंभ में एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ग्रूमिंग गैंग्स का मामला उठाया गया था, तो सादिक खान से भी प्रश्न किया गया था कि लंदन में कितने ग्रूमिंग गैंग्स काम कर रहे हैं? और ग्रूमिंग गैंग्स का अर्थ हुआ आदमियों का और विशेषकर पाकिस्तानी मुस्लिम आदमियों का वह समूह, जो कम उम्र की श्वेत लड़कियों को अपनी हवस का निशाना बनाता है। वह उन्हें लुभाता है, उन्हें फुसलाता है और उन्हें तोहफे देकर लालच देता है और जब छोटी लड़कियां जाल में फंस जाती हैं तो उनका यौन शोषण करता है। उन्हें जिस्म फरोशी और नशीली दवाइयों के धंधे में धकेलता है।
इस पर सादिक खान ने इनकार कर दिया था। सादिक खान ने यह मानने से ही इनकार कर दिया था कि ऐसा भी कुछ लंदन में है और इस प्रश्न पर अनभिज्ञता व्यक्त कर दी थी। मगर अब बीबीसी ने यह कहा है कि लंदन में ग्रूमिंग गैंग केवल सक्रिय ही नहीं है, बल्कि स्थिति भयावह है।
लोगों का कहना है कि सादिक खान से उनका नाइटहुड वापस लेना चाहिए।
जीबी न्यूज लगातार चला रहा है ग्रूमिंग गैंग्स के खिलाफ अभियान
जीबी न्यूज लगातार ही ग्रूमिंग गैंग के खिलाफ आवाज उठा रहा है और अभी हाल ही में उसने यह रिपोर्ट की थी कि ब्रिटेन का कोई भी शहर ऐसा शेष नहीं है, जहां पर ग्रूमिंग गैंग की यह बीमारी न फैली हो। इसमें दिखाया गया था कि ग्रूमिंग गैंग्स का नेटवर्क है और वह परस्पर एक दूसरे के साथ जुड़ा हुआ है।
सोशल मीडिया पर लोग प्रश्न कर रहे हैं मेयर सादिक खान से
जब से बीबीसी लंदन की यह रिपोर्ट सामने आई हैं, तब से सोशल मीडिया पर लोग लंदन के मेयर सादिक खान से प्रश्न पूछ रहे हैं कि अब सादिक खान क्या उत्तर देंगे? लोग पीड़िताओं के पुराने इंटरव्यू लाकर सवाल कर रहे हैं कि आखिर सादिक खान को यह सब दिखाई क्यों नहीं देता है? लोग कह रहे हैं कि यह राष्ट्रीय आपदा है, यह बहुत बड़ा स्कैंडल है।
जैसे-जैसे परतें खुल रही हैं, वैसे-वैसे लोगों के सवाल अपने नेताओं से बढ़ते जा रहे हैं। देखना होगा कि बीबीसी की इस रिपोर्ट के बाद लंदन के मेयर सादिक खान क्या करते हैं? सादिक खान पाकिस्तानी मूल के हैं और उन पर रह-रह कर ग्रूमिंग गैंग्स की भयावहता या सच्चाई को नकारने के आरोप लगते हैं और उन पर लोग यह भी आरोप लगाते हैं कि उन्होनें लंदन को कट्टरपंथ के हवाले कर दिया है।

















