महाराष्ट्र के नागपुर से मानवता को शर्मशार करते हुए एक पत्नी ने पर पुरुष से अवैध संबंधों के चलते रिश्तों का कत्ल कर दिया। घटना जिले के तारोड़ी खुर्द इलाके की है, जहां दिशा नाम की महिला ने मुस्लिम युवक आसिफ के प्यार में पड़ने के बाद अपने लकवा ग्रस्त पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में वाडोड़ा की पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, तारोड़ी खुर्द में 38 वर्षीय चंद्रसेन बालकृष्ण रामटेक अपनी पत्नी दिशा रामटेक के साथ रहते थे। जब तक चंद्रसेन ठीक थे, तब तक तो सब ठीक था, लेकिन एक बार अचानक से चंद्रसेन बीमार हो गए। इसके कुछ दिनों के बाद उनका शरीर लकवा ग्रस्त हो गया। उनकी बीमारी के बाद दिशा की नजदीकियां आसिफ राजा इस्लाम अंसारी उर्फ राजा बाबू टायरवाला (28) के साथ बढ़ने लगी। दोनों के अवैध संबंधों के बारे में जब चंद्रसेन को पता चला तो पति-पत्नी के मध्य वाद विवाद हुआ। इसी दौरान दिशा ने पति को रास्ते से हटाने की ठान ली।
इसे भी पढ़ें: काशी में 151 मुस्लिम लेंगे गुरु दीक्षा, भगवान राम की करेंगे भक्ति, गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन की तैयारी
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
इसके बाद 4 जुलाई 2025 को दोपहर 2:30 से 3:30 बजे के बीच दिशा अपने प्रेमी आसिफ के साथ घर पहुंचती है और उसने लकवा ग्रस्त होकर बिस्तर पर पड़े पति के दोनों हाथों को कसकर पकड़ लिया। इसके बाद आसिफ ने तकिए से चंद्रसेन का मुंह तबतक दबाए रखा, जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई। पुलिस को इसका पता चला तो पुलिस ने दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो दिशा कहती रही कि उसके पति की मौत बीमारी के कारण हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आने के बाद उसे अपना सच कबूलना पड़ा।
वाठोडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में नागपुर की वाठोडा पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का ये भी कहना है कि रामटेके की बीमारी के कारण ही दिशा ने ये रास्ता अपनाया।












