पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में हरियाणा की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार की गई, ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा केरल की वामपंथी सरकार की मेहमान रह चुकी है। वह केरल सरकार के पर्यटन विभाग का प्रचार-प्रसार करती है। बकायदा उसे राज्य सरकार ने अपने खर्चे पर बुलाया, उसे वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया। अब इस बात का खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ है।
केरल कौमुदी की रिपोर्ट के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा उन चंद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में से एक है, जिसे केरल के पर्टटन विभाग ने प्रमोशन के लिए हायर किया था। जनवरी 2024 से मई 2025 तक के ब्लॉगरों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें ज्योति मल्होत्रा भी शामिल है। वह सरकार के बुलावे पर हरियाणा से केरल आती है और राज्य सरकार के खर्चे पर ही मुन्नार, कोझिकोड, अलप्पुझा, कोच्चि और कन्नूर की यात्रा करती है।
ज्योति के चैनल पर अधिकतर वीडियो पाकिस्तान के
ज्योति मल्होत्रा का एक यूट्यूब चैनल है ‘ट्रैवल विद जो’ इनमें कुल 487 वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिसमें से अधिकतर वीडियो पाकिस्तान, थाइलैंड और बांग्लादेश के हैं।
17 मई को गिरफ्तार हुई थी ज्योति मल्होत्रा
गौरतलब है कि ‘ज्योति मल्होत्रा’ ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती हैं। उसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की हिसार पुलिस ने 17 मई को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि वो पाकिस्तानी आईएसआई को देश की खुफिया जानकारी मुहैया करा रही थी। उसके ऊपर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट-1923 की धारा 3,4 और 5 व बीएनएस की धारा 152 लगाई गई है। इससे पहले भी उसे उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया गया था। अब एक बार फिर से कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड को और बढ़ा दिया है।
दो बार जा चुकी है पाकिस्तान
जहां तक ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तानियों से संबंधों की बात करें तो वो दो बार पाकिस्तान जा चुकी है। वो भी 2023 में ही। वहीं पर उसकी मुलाकात एहसान उर रहीम उर्फ दानिश से होती है, दानिश ही उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क करवाता है। वहीं पर वो एहवान, राणा शाहबाज और जाकिर से मिली। किसी को उस पर शक न हो इसके लिए उसने इनके नामों को जट्ट रंधावा जैसे अलग अलग नामों से सेव कर रखा था। आप सोच रहे होंगे कि ये सामान्य मुलाकात होगी!
नही, एजेंसियों का दावा है कि वह पाकिस्तान के बाद पाकिस्तानी एजेंटों के साथ इंडोनेशिया के बाली भी गई थी। अधिकारियों का आरोप है कि पंजाब और हरियाणा में फैले पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क एक हिस्सा है ज्योति मल्होत्रा। वो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान को ग्लोरिफाई करने का काम करती है।

















