गर्मियां आते ही मन कहीं ठंडी और सुकून भरी जगह पर घूमने का करता है, लेकिन अक्सर बजट आड़े आ जाता है। अगर आप भी ऐसी ही दुविधा में हैं तो चिंता मत कीजिए। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहाँ आप कम खर्च में भी शानदार ट्रिप का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बेहतरीन डेस्टिनेशन के बारे में जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगी।
कसौल, हिमाचल प्रदेश
कसौल, पार्वती घाटी में बसा एक शांत और सुंदर हिल स्टेशन है जिसे ‘मिनी इज़राइल’ भी कहा जाता है। यहां का मौसम गर्मियों में बेहद सुहावना रहता है। रिवर साइट कैम्पिंग, ट्रेकिंग और कैफे कल्चर का आनंद लेने के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
ऋषिकेश, उत्तराखंड
अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो ऋषिकेश आपके लिए एकदम सही है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, योगा और गंगा आरती का अनुभव ले सकते हैं। कम बजट में यहां घूमना आसान है और आध्यात्मिकता के साथ-साथ रोमांच भी भरपूर है।
माउंट आबू, राजस्थान
राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू गर्मियों के लिए एक शानदार विकल्प है। यहां का नक्की झील, दिलवाड़ा मंदिर और गुरु शिखर आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। ठंडी हवाओं के बीच राजस्थानी संस्कृति का भी आनंद मिलता है।
यह भी पढ़ें-
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
दार्जिलिंग, चाय के बागानों और टॉय ट्रेन के लिए मशहूर है। गर्मियों में यहां का ठंडा मौसम और शांत वातावरण मन को बहुत भाता है। टाइगर हिल से सूर्योदय देखना एक अनोखा अनुभव होता है।
पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
अगर आप भीड़ से दूर, प्रकृति की गोद में कुछ वक्त बिताना चाहते हैं तो पचमढ़ी एक बेहतरीन विकल्प है। यह मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जहाँ गुफाएं, झरने और हरियाली आपका दिल जीत लेंगी।












