इजरायल ने ईरान को करारी चोट दी है। इस हमले में इजरायल ने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स, बैलिस्टिक मिसाइल फैसिलिटीज के साथ ही टॉप सैन्य कमांडरों को भी ढेर कर किया है। इसी क्रम में ईरान के सशस्त्र बलों की चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी की भी मौत की खबर आ रही है।
ईरान इंटरनेशल की रिपोर्ट के अनुसार, इस खबर की पुष्टि खुद ईरानी रिवोल्युशनरी गार्ड से संबद्ध न्यूज आउटलेट फार्स न्यूज ने की है। इसके अलावा इजरायली स्ट्राइक में IRGC के चीफ हुसैन सलामी की भी मौत हुई है।
इसे भी पढ़ें: इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, IRGC चीफ हुसैन सलामी की भी मौत
अली खामेनेई के खास एडवाइजर की हत्या
ईरान के सर्वोच्च मजहबी नेता हैं अली खामेनेई और उनके शीर्श सलाहकार हैं शमखानी। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि इजरायल के हमले में खामेनेई के शीर्ष सलाहकार शमखानी की भी मौत हो गई है।
नए IRGC चीफ की नियुक्ति
इस बीच खामेनेई ने ईरानी रिवोल्युशनरी गार्ड के चीफ सलामी की मौत के बाद टॉप जनरल को नया आईआरजीसी चीफ घोषित कर दिया है। हालांकि, अभी तक नए चीफ के नाम का खुलासा नहीं हो सका है।
इसे भी पढ़ें: इजरायल के ईरान पर हमले से तेल की कीमतों में उछाल, भारत पर पड़ सकता है असर
ईरान की धमकी-खामियाजा भुगतना होगा
इजरायली हमले के बाद ईरान भड़क गया है। ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेकरची ने सरकारी टीवी से कहा कि ईरानी परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका को “भारी कीमत” चुकानी पड़ेगी।

















